{"_id":"6ae780fa4acc6acb320436b2","slug":"paddy-procurement-to-begin-at-118-centres-from-today-gonda-news-c-100-1-slko1028-169142-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: आज से 118 केंद्रों पर शुरू होगी धान खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: आज से 118 केंद्रों पर शुरू होगी धान खरीद
Sun, 01 Nov 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। जिले में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर धान खरीद सोमवार से शुरू होगी। इसके लिए छह क्रय एजेंसियों के 118 केंद्र बनाए गए हैं। इस सत्र में 1.20 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
जिले में करीब 1.29 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की खेती हुई है लेकिन अब तक खाद्य विभाग के पोर्टल पर केवल 450 किसानों ने ही पंजीकरण कराया है। धान खरीद के लिए खाद्य विभाग की विपणन शाखा के 25, पीसीएफ के 17, पीसीयू के 49, यूपीएसएस के 22, भारतीय खाद्य निगम के दो और कृषि उत्पादन मंडी समिति के तीन केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक कांटा, बारदाना, नमी मापक यंत्र और विनोइंग पैन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। किसानों के बैठने, पेयजल, शौचालय और धान सुखाने के लिए चबूतरे व तिरपाल की व्यवस्था भी की गई है।
शासन ने सामान्य धान का समर्थन मूल्य 2441 रुपये और ग्रेड-ए धान का 2461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। खरीद के बाद किसानों के आधार से जुड़े बैंक खातों में सीधे भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
पिछले दिनों हुई बेमौसम बारिश ने किसानों की मुश्किल बढ़ा दी है। खेतों और खलिहानों में कटी पड़ी फसल भीगने से धान में नमी बढ़ गई है। सरकारी केंद्रों पर 17 प्रतिशत तक नमी वाला धान ही खरीदा जाएगा। ऐसे में किसानों को उपज सुखाने के बाद ही केंद्रों तक पहुंचाना होगा। जिला खाद्य विपणन अधिकारी एनके पाठक ने बताया कि धान खरीद की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।