फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Five customers lodged complaints; the Deputy Manager's name surfaced during the investigation, yet no action was taken.

Etah News: पांच ग्राहकों ने की शिकायत, जांच में डिप्टी मैनेजर का नाम आया फिर भी कार्रवाई नहीं

Wed, 09 Sep 2026 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 09 Sep 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Five customers lodged complaints; the Deputy Manager's name surfaced during the investigation, yet no action was taken.
एटा। यूको बैंक की जीटी रोड शाखा से जुड़े धोखाधड़ी के मामलों में पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में है। पांच बैंक ग्राहकों की शिकायतों में शाखा के तत्कालीन अधिकारियों और कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए गए। शिकायतों के आधार पर मामले दर्ज हुए और मुख्य आरोपी तत्कालीन शाखा प्रबंधक अच्युत के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र भी दाखिल हो चुका है। वह लंबे समय से जेल में हैं लेकिन इन्हीं मामलों में नामजद तत्कालीन डिप्टी मैनेजर व ऋण अधिकारी कंचन आसवानी की गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ताओं में शैलेंद्र कुमार, आकाश यादव, ज्योति, सचिन यादव और मोहम्मद आसिम शामिल हैं। इनका आरोप है कि बैंक खातों में फर्जी हस्ताक्षर, कूटरचित दस्तावेज और खाताधारकों की जानकारी के बिना रकम निकालने जैसी गड़बड़ियां की गईं। कंचन आसवानी का एटा से मुंबई शाखा में स्थानांतरण भी हो चुका है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि गंभीर आरोपों के बावजूद वह नौकरी करती रहीं और पुलिस अब तक उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं कर सकी। दूसरी ओर, मुख्य आरोपी के खिलाफ कार्रवाई आगे बढ़ चुकी है। इससे पीड़ितों में पुलिस की जांच को लेकर असंतोष है। सीओ सिटी कीर्तिका सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जांच आख्या के आने के बाद उसके आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed