फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Wanted accused who escaped from court premises arrested in encounter

बरेली: कोर्ट परिसर से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, सिपाही भी घायल

Wed, 28 Oct 2026 10:11 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 28 Oct 2026 10:11 AM IST
सार

बरेली में 25 हजार रुपये के इनामी सचिन सिंह ठाकुर को बुधवार सुबह मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि उसकी फायरिंग से एक मुख्य आरक्षी घायल हुआ। सचिन 21 अक्तूबर को न्यायालय परिसर से फरार हुआ था।

विज्ञापन
Wanted accused who escaped from court premises arrested in encounter
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी सचिन सिंह ठाकुर - फोटो : स्रोत- पुलिस

विस्तार

बरेली के न्यायालय परिसर में पेशी के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी सचिन सिंह ठाकुर को कोतवाली पुलिस ने बुधवार सुबह मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि उसकी फायरिंग में एक मुख्य आरक्षी की बाजू को गोली छूकर निकल गई। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। 
विज्ञापन


Trending Videos

पुलिस के मुताबिक, सुभाषनगर क्षेत्र के बंसीनगला निवासी सचिन सिंह ठाकुर 21 अक्तूबर को न्यायालय परिसर में पेशी के दौरान पुलिस अभिरक्षा से भाग गया था। इस मामले में कोतवाली में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। एसएसपी ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम पर की फायरिंग 
बुधवार सुबह करीब 3:35 बजे पुलिस को सूचना मिली कि फरार आरोपी रेलवे स्टेशन के आगे नॉर्थ कॉलोनी के पास मौजूद है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पैदल आता एक व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इस दौरान मुख्य आरक्षी रवाब मियां की दाहिनी बाजू को गोली छूकर निकल गई।
विज्ञापन

पुलिस की जवाबी फायरिंग में सचिन के दाहिने पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से .315 बोर का एक तमंचा, दो कारतूस बरामद हुए हैं। सीओ सिटी प्रथम आशुतोष शिवम के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी के आठ मुकदमे दर्ज हैं। घायल आरोपी और पुलिसकर्मी का जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed