फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kila River remains swollen 'flood' woes grip Kila Chhawani and Karmcharinagar in Bareilly

बरेली: किला नदी का उफान बरकरार, किला छावनी-कर्मचारीनगर में 'दुश्वारियों की बाढ़', दो फुट तक भरा पानी

Sat, 12 Sep 2026 07:47 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 12 Sep 2026 07:47 AM IST
सार

बरेली में किला नदी का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती इलाके जलमग्न हो गए हैं। किला छावनी व कर्मचारीनगर के कुछ इलाकों में शुक्रवार को पानी भरा रहा। जलभराव के कारण कई लोग अपने घरों पर ताला लगाकर चले गए हैं। 

विज्ञापन
Kila River remains swollen 'flood' woes grip Kila Chhawani and Karmcharinagar in Bareilly
वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने प्रभावित इलाकों का लिया जायजा। - फोटो : स्रोत- विभाग

विस्तार

बरेली में किला नदी का उफान शुक्रवार को भी बरकरार रहा।। इससे किला छावनी व कर्मचारीनगर के कुछ इलाकों में अब भी जलभराव की समस्या बनी हुई है। लाजपतनगर के लोग तो घर छोड़कर रिश्तेदारों, किराये के घरों व होटलों में रह रहे हैं। प्रशासन की तरफ से जलस्तर कम होने का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन


किला नदी का जलस्तर बढ़ने से तीन दिनों से कर्मचारीनगर के कुछ इलाकों में पानी भर गया है। लाजपतनगर कॉलोनी के अध्यक्ष अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि अब भी मोहल्ले में दो फुट पानी है। यहां कुल 98 घरों में से 90 पर ताला लग गया है। ऊपरी तल पर रहने वाले लोग ही रह रहे हैं। काफी संख्या में लोग बुखार व अन्य बीमारियों से पीड़ित हैं। 
विज्ञापन


किला छावनी क्षेत्र में भी दो से तीन फुट पानी है। इसके चलते कॉलीधाम मंदिर क्षेत्र, बारह बीघा, गोकुल मटिया, लाल मटिया, सैदपुर आदि क्षेत्रों में पानी भर गया है। इन क्षेत्रों में 250 से 300 घर होंगे। इन इलाकों में नदी के किनारे अतिक्रमण कर घर बनाने से ऐसी समस्या हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kila River remains swollen 'flood' woes grip Kila Chhawani and Karmcharinagar in Bareilly
किला छावनी में जलभराव - फोटो : अमर उजाला

रेजीडेंसी गार्डन से निकला पानी
नगर निगम की टीम ने रातभर में पंप मशीन से पानी खींचकर रेजीडेंसी गार्डन को जलभराव से निजात दिला है। अब लोग घरों में पहुंचकर साफ-सफाई कर रहे हैं। घरों में लगे पंप से गंदा पानी आ रहा है। ऐसे में जलकल से होने वाली आपूर्ति के जरिये सफाई की जा रही है। 

दोपहर में वन राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार व नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया। आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए। सड़कों पर जमा कीचड़ को उठाया जाता रहा। चोक सीवर की सफाई कराई जा रही है।

नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि नगर निगम की तरफ से कर्मचारी लगाकर निचले क्षेत्रों से पानी को पंप से निकाला जा रहा है। जल स्तर कम होने के बाद ही लोगों को राहत मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed