{"_id":"6ab959923e8e8da8cd0e44f2","slug":"hearing-on-police-remand-for-priyanshu-rohit-and-praveen-today-banda-news-c-212-1-mah1012-152681-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: प्रियांशु, रोहित, प्रवीण की पुलिस रिमांड पर सुनवाई आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: प्रियांशु, रोहित, प्रवीण की पुलिस रिमांड पर सुनवाई आज
Sun, 27 Sep 2026 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
बांदा। कोडीनयुक्त सिरप तस्करी के मामले में मुख्य आरोपी प्रियांशु गुप्ता, रोहित पांडेय और प्रवीण उर्फ लकी से पुलिस दोबारा पूछताछ कर पाएगी या नहीं इसे लेकर सोमवार को कोर्ट में सुनवाई होगी। विवेचक ने पुलिस रिमांड प्राप्त करने के लिए प्रार्थना पत्र न्यायालय में दाखिल किया है।
अब तक तस्करी के इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है। बावजूद इसके इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन शामिल हैं और यह काला कारोबार कब से हो रहा था इसे लेकर ठोस साक्ष्य पुलिस को नहीं मिले हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने से पहले पूछताछ की थी और अब फिर से आरोपियों से पूछताछ की जरूरत महसूस की गई।
दोबारा पूछताछ से पुलिस को कई सवालों के जवाब मिल जाएंगे क्योंकि पुलिस की जांच को करीब-करीब एक महीने पूरे होने वाले हैं। ऐसे में पुलिस की डायरी में सवालों का लंबी सूची है और इनका जवाब वह प्रियांशु, रोहित और प्रवीण से जानना चाहती है। कोर्ट में सोमवार को दोनों पक्ष के अधिवक्ता अपना-अपना पक्ष रखेंगे।
विज्ञापन
प्रकरण में पांचवां आरोपी रवींद्र गुप्ता भी सलाखों के पीछे पहुंच गया है। पुलिस के अनुसार पहले दौर की पूछताछ में रवींद्र गुप्ता का हाथ इस कारोबार में अधिक नहीं लगता है। उसके साले प्रियांशु ने उनके नाम से फर्म बनवाई थी और उसका प्रयोग कर रहा था। हालांकि विवेचना के बाद ही रवींद्र गुप्ता के बारे में पूरी जानकारी हासिल हो पाएगी कि वह नेटवर्क में था या नहीं।