फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three, including a newlywed woman, die of snakebite.

Ballia News: सर्पदंश से नवविवाहिता समेत तीन की मौत

Mon, 14 Sep 2026 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Three, including a newlywed woman, die of snakebite.
बलिया। जिले में सोमवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सर्पदंश की घटनाओं में नवविवाहिता समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पूर थाना क्षेत्र में अचार निकालते समय नवविवाहिता को सांप ने डस लिया, जबकि खेजुरी क्षेत्र में खेत में धान की निराई-गुड़ाई कर रही महिला सर्पदंश का शिकार हो गई। वहीं गड़वार क्षेत्र में बिस्तर में लिपटे सांप के डसने से वृद्ध की जान चली गई।
विज्ञापन

गड़वार थाना क्षेत्र के सरया गांव में रविवार रात बिस्तर में लिपटे सांप के डसने से वृद्ध रामायण सिंह (69) की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन उन्हें पहले झाड़-फूंक कराने के लिए ले गए। हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार रामायण सिंह रविवार रात भोजन करने के बाद कमरे में सोने चले गए थे।
विज्ञापन

कुछ देर बाद सोते समय उन्हें शरीर पर कुछ काटने का अहसास हुआ। उन्होंने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन कमरे में पहुंचे और लाइट जलाकर देखा तो बिस्तर में एक सांप लिपटा हुआ था। परिजन में उन्हें लेकर झाड़-फूंक कराने चले गए। वहां हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह से पकड़ी थाना क्षेत्र के चकरा गांव निवासी प्रवीण चौहान की पत्नी किरन चौहान (22) कमरे में रखे मर्तबान से अचार निकालने गई थीं। इसी दौरान सांप के ऊपर पैर पड़ गया।
सांप ने पैर की अंगुली में डस लिया। जानकारी होने पर परिजन सीएचसी की जगह गांव के अप्रशिक्षित चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया।
जिला अस्पताल के इमरजेंसी में चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। तीसरी घटना खेजुरी थाना क्षेत्र के जिगिरसंड गांव में सोमवार की सुबह हुई। धान के खेत में निराई-गुड़ाई कर रही महिला की सर्पदंश से मौत हो गई। रमावती देवी (64) सुबह खेत में काम कर रही थीं।

सर्पदंश का अहसास होते ही उन्होंने खेत के दूसरे छोर पर काम कर रहे परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उनकी हालत बिगड़ गई। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed