फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   memorandum submitted to Ram Lalla for investigation into Ram Mandir donation theft and action against guilty

राम मंदिर चंदा चोरी: अयोध्या पहुंची भारत जागो यात्रा, जांच व दोषियों पर कार्रवाई के लिए रामलला को सौंपा ज्ञापन

Fri, 11 Sep 2026 05:45 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 11 Sep 2026 05:45 PM IST
सार

भारत जागो यात्रा नौ दिन की पदयात्रा के बाद अयोध्या पहुंची। यहां राम मंदिर चंदा चोरी की जांच और दोषियों पर कार्रवाई के लिए रामलला के चरणों में ज्ञापन सौंपा। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
memorandum submitted to Ram Lalla for investigation into Ram Mandir donation theft and action against guilty
राम मंदिर में सजा रामलला का विग्रह। - फोटो : ट्रस्ट

विस्तार

अयोध्या स्थित राम मंदिर में चंदा चोरी के आरोपों की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर ‘भारत जागो यात्रा’ के संयोजक पीपी नायक ने श्रीरामलला के चरणों में ज्ञापन सौंपा। बीना से अयोध्या तक नौ दिन की पदयात्रा पूरी करने के बाद बुधवार की शाम नायक अयोध्या पहुंचे। उन्होंने बृहस्पतिवार को श्रीरामलला के दर्शन किए और मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े धन के दुरुपयोग के आरोपों की निष्पक्ष जांच की प्रार्थना की।

विज्ञापन


पीपी नायक ने कहा कि मंदिर और धर्म के नाम पर देशभर से श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार दान करते हैं। ऐसे में दान की राशि में किसी भी प्रकार की अनियमितता या कथित चोरी का मामला गंभीर है। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। 
विज्ञापन


जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। बीना के कटरा मंदिर से एक सितंबर को शुरू हुई यात्रा खुरई, पन्ना, चित्रकूट, राजापुर और रायबरेली होते हुए अयोध्या पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed