{"_id":"6aa06d3cdf7ea7aab70c3b4c","slug":"directives-issued-to-crack-down-on-18-high-loss-feeders-during-deliberations-on-power-sector-reforms-auraiya-news-c-211-1-aur1024-151192-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बिजली सुधार पर मंथन में 18 हाई लॉस फीडरों पर नकेल कसने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बिजली सुधार पर मंथन में 18 हाई लॉस फीडरों पर नकेल कसने के निर्देश
Wed, 09 Sep 2026 01:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
समीक्षा बैठक की जानकारी देते मुख्य अभियंता राहुल नंदा। स्रोत: अधीक्षण अभियंता
औरैया। बिजली व्यवस्था में सुधार और राजस्व हानि रोकने के लिए विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। विद्युत वितरण क्षेत्र कानपुर के मुख्य अभियंता राहुल नंदा ने जनपद का दौरा किया। उन्होंने तकनीकी और व्यावसायिक मापदंडों की समीक्षा की।
मुख्य अभियंता राहुल नंदा ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने बिजली चोरी और लाइन हानि पर हर हाल में लगाम लगाने को कहा। समीक्षा बैठक में अधीक्षण अभियंता सुनील कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। मुख्य अभियंता ने कारोबार योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भी ली। बैठक में जिले के 18 उच्च हानि वाले फीडर मुख्य एजेंडे में शामिल थे। उन्होंने वितरण ट्रांसफार्मर क्षति की उच्च दर पर चिंता जताई।
मुख्य अभियंता ने समय से रखरखाव न होने से बार-बार खराब होने वाले ट्रांसफार्मरों पर चिंता जताई। उन्होंने क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मरों को दुरुस्त करने और रखरखाव का काम प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। राहुल नंदा ने 18 चयनित फीडरों में सुधार लाने पर जोर दिया। उन्होंने लाइन हानि घटाने और जांच अभियान चलाकर बिजली चोरी रोकने को कहा। उपभोक्ता सेवाओं में सुधार और बेहतर बिजली आपूर्ति विभाग की पहली प्राथमिकता है।