फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Rukhsar arrived at the Maa Kali temple in a burqa to offer prayers

बुर्के में मंदिर पहुंची रुखसार: मां काली के सामने जोड़े हाथ, फिर टेका माथा, देखें पूजा करते हुए का वीडियो

Wed, 09 Sep 2026 11:36 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, जोया (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोया (अमरोहा) Published by: Akash Dubey Updated Wed, 09 Sep 2026 11:36 PM IST
सार

अमरोहा के मां काली मंदिर में बुर्के में पूजा करती रुखसार का वीडियो वायरल हुआ। रुखसार ने बताया कि वह पड़ोसी की सलाह पर अपनी परेशानी दूर करने मंदिर गई थीं।

विज्ञापन
Rukhsar arrived at the Maa Kali temple in a burqa to offer prayers
परेशानी के चलते मंदिर पहुंची रुखसार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कस्बे की रुखसार उस समय चर्चा में आ गईं, जब अमरोहा के वासुदेव तीर्थ स्थित मां काली मंदिर में बुर्के में पूजा-अर्चना करने का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में वह मंदिर में एक अन्य महिला के साथ पूजा करते दिख रही हैं।

विज्ञापन



हालांकि, रुखसार का कहना है कि वह किसी धार्मिक विवाद के लिए नहीं, बल्कि पड़ोस की महिला की सलाह पर मंदिर गई थीं। उसके मुताबिक, कुछ समय से वह खुद को परेशान महसूस कर रही थीं। पूजा-अर्चना के बाद अब वह पूरी तरह स्वस्थ महसूस कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जोया के मोहल्ला साहिदाबाद निवासी रुखसार की शादी करीब दो वर्ष पहले मोहल्ले के ही मोइन से हुई थी। पति पेंट संबंधी काम करते हैं। दंपती का करीब दो माह का बेटा भी है। रुखसार के मुताबिक पिछले कुछ समय से परिवार में कुछ समस्याएं चल रही हैं, जिसके चलते वह फिलहाल अपने मायके में रह रही हैं।

विज्ञापन

रुखसार ने बताया कि पड़ोस की महिला की सलाह पर करीब दो महीने पहले उसने मां काली के दर्शन कर पूजा-अर्चना की थी। मंदिर में पूजा-अर्चना करते समय का वीडियो किसी ने बना लिया था, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो में वह बुर्के में मां काली की प्रतिमा के सामने हाथ जोड़कर पूजा करती नजर आ रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया और धार्मिक मान्यताओं को लेकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि अमरोहा की पहचान लंबे समय से आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब के लिए रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed