{"_id":"6ae64033c19e3f44620fa577","slug":"farmers-will-be-able-to-purchase-fertilizers-from-private-shops-amethi-news-c-96-1-ame1002-179425-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: निजी दुकानों से खाद खरीद सकेंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: निजी दुकानों से खाद खरीद सकेंगे किसान
Sun, 01 Nov 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सहकारी समितियों के सचिवों की हड़ताल से खाद वितरण प्रभावित होने के बीच किसानों को राहत देने के लिए कृषि विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था की है। जिले की साधन सहकारी समितियों पर वितरण बाधित होने से किसान अब अपने विकासखंड में संचालित निजी उर्वरक दुकानों से खाद खरीद सकेंगे।
कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर उर्वरक उपलब्धता की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सचिवों की हड़ताल के चलते किसानों को खाद के लिए भटकना न पड़े। इसके लिए जिले में करीब 450 निजी उर्वरक विक्रेताओं के साथ आईएफएफडीसी, इफको, महिला उपभोक्ता केंद्र और एग्री जंक्शन समेत करीब 480 केंद्रों से खाद वितरण की व्यवस्था की गई है। इन केंद्रों पर यूरिया, डीएपी और एनपीके की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
जिला कृषि अधिकारी देवेंद्र सिंह निरंजन ने बताया कि विकासखंडवार निजी उर्वरक विक्रेताओं की सूची जारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि खाद खरीदने में परेशानी होने पर किसान जिला कृषि अधिकारी देवेंद्र सिंह निरंजन के मोबाइल नंबर 8004169604 और वरिष्ठ प्राविधिक सहायक डॉ. अंकुर सिंह के मोबाइल नंबर 6386106248 पर संपर्क कर सकते हैं। बैठक में सीडीओ पूजा साहू, उप कृषि निदेशक सत्येंद्र कुमार, एआर कोऑपरेटिव अरविंद यादव आदि मौजूद रहे।