फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Farmer dies after coming into contact with an electrified neem tree

Amethi News: नीम के पेड़ में उतरे करंट से किसान की मौत

Sun, 01 Nov 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 01 Nov 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies after coming into contact with an electrified neem tree
जगदीशपुर के नियामत का पुरवा दक्खिन गांव में गमगीन बैठे परिजन। स्रोत : स्थानीय
जगदीशपुर। नियामत का पुरवा मजरे दक्खिन गांव में शनिवार सुबह नीम के पेड़ में उतरे करंट की चपेट में आने से किसान गौरीशंकर (56) की मौत हो गई। उन्हें बचाने की कोशिश में एक किशोर भी करंट की चपेट में आकर झुलस गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


मोहित के मुताबिक उनके पिता गौरीशंकर सुबह घर से गांव के एक व्यक्ति से मिलने जा रहे थे। रास्ते में बारिश से गीली मिट्टी पर पैर फिसलने से वह गिर पड़े। उठने के लिए उन्होंने पास में लगे नीम के पेड़ का सहारा लिया। इसी दौरान पेड़ में उतरे करंट की चपेट में आ गए। उनकी चीख सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शहबान ने डंडे से उन्हें पेड़ से अलग करने की कोशिश की। इस दौरान उसे भी करंट लग गया। बाद में उसने अपनी बहन की मदद से हाथ में पॉलिथीन पहनकर गौरीशंकर को पेड़ से अलग किया। गंभीर रूप से झुलसे गौरीशंकर को परिजन निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गौरीशंकर की मौत के बाद पत्नी रामलली बदहवास हैं। वह पति के शव से लिपटकर रोती रहीं। बेटी पूनम और बेटे मोहित व रोहित का भी रो-रोकर बुरा हाल है। बड़े भाई दयाराम समेत अन्य परिजन गमगीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी पर तहसीलदार राहुल सिंह, सीओ अतुल सिंह और जगदीशपुर इंस्पेक्टर धीरेंद्र यादव मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। तहसीलदार ने ऊर्जा निगम को जांच कर पीड़ित परिवार को अनुमन्य आर्थिक सहायता दिलाने के निर्देश दिए।


नीम के पड़े में कैसे उतरा करंट
ग्रामीणों ने नाम प्रकाशित नहीं करने की शर्त पर बताया कि जिस घर के सामने नीम का पेड़ लगा है, उसका बिजली बिल जमा नहीं होने पर कनेक्शन काट दिया गया था। आरोप है कि ऊर्जा निगम कर्मियों ने विद्युत खंभे से निकला जीआई तार नीम के पेड़ से बांध दिया था। इसी वजह से पेड़ में करंट उतरा। वहीं ऊर्जा निगम का दावा है कि गृहस्वामी ने कपड़े सुखाने के लिए बिजली के खंभे से नीम के पेड़ तक तार बांधा था। उसी से पेड़ में करंट उतरा। खंभे में करंट कहां से आया, इस सवाल पर जिम्मेदार जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रहे हैं।



गृहस्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश
जगदीशपुर खंड के एक्सईएन चतरपाल सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गृहस्वामी की ओर से बिजली के खंभे और नीम के पेड़ के बीच कपड़ा सुखाने के लिए तार लगाने की बात सामने आई है। इसी तार से पेड़ में करंट उतरने की आशंका है। गृहस्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश दिया गया है। खंभे में करंट आने के कारणों की भी जांच कराई जाएगी। पीड़ित परिवार को अनुमन्य आर्थिक सहायता जल्द दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed