{"_id":"6aa52e6f311f9a6d4b0884fa","slug":"police-suspicions-regarding-family-dispute-have-deepened-in-case-of-constable-sandeep-death-in-ambedkar-nagar-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही की मौत: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई मौत की वजह, अब पत्नी से रात को हुई फोन कॉल्स पर टिकी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही की मौत: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई मौत की वजह, अब पत्नी से रात को हुई फोन कॉल्स पर टिकी जांच
Sat, 12 Sep 2026 04:20 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sat, 12 Sep 2026 04:20 PM IST
सार
अंबेडकरनगर में सिपाही संदीप की मौत में पुलिस को पारिवारिक कलह का शक गहराया है। रात में आखिरी बातचीत पत्नी से हुई थी। एक कॉल में लंबी बातचीत तो दूसरी बार महज 11 सेकंड बात हुई। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सिपाही संदीप की फाइल फोटो, पोस्टमार्टम हाउस पर विलाप करतीं पत्नी रंजना।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
यूपी के अंबेडकरनगर में पुलिस लाइन में तैनात मऊ निवासी सिपाही संदीप कुमार की मौत के मामले में जांच आगे बढ़ने के साथ पारिवारिक कलह की आशंका को बल मिला है। पुलिस के अनुसार घटना से पहले रात में संदीप की अपनी पत्नी रंजनी से दो बार फोन पर बातचीत हुई थी। इनमें एक कॉल काफी देर तक चली, जबकि दूसरी बातचीत महज 11 सेकंड की थी।
विज्ञापन
वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है। अब पुलिस परिवार के लोगों से पूछताछ कर घटना के पीछे की परिस्थितियों को समझने में जुटी है। बताते चलें कि संदीप कुमार (30) का शव शुक्रवार सुबह राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के पास स्थित किराये के कमरे में मिला था। वह पुलिस लाइन में मेस मुंशी के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह जब वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचे तो मेस के कर्मचारियों ने उन्हें फोन किया। फोन रिसीव नहीं होने पर साथी कर्मचारी उनके कमरे पर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से देखने पर संदीप का शव कमरे में लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला गया था।
विज्ञापन
एएसपी पूर्वी डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि परिवार के लोगों से पूछताछ के बाद ही आत्महत्या की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।