अमेजन vs फ्लिपकार्ट सेल: कहां मिलेगी सबसे सस्ती डील? डिस्काउंट के साथ इन ऑफर्स पर भी दें ध्यान, होगी बंपर बचत

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Thu, 08 Oct 2026 12:16 PM IST
सार

दिवाली और फेस्टिव सीजन की सबसे बड़ी ऑनलाइन सेल आज से शुरू हो चुकी है। Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days 2026 में इलेक्ट्रॉनिक्स, स्मार्टफोन और होम अप्लायंसेज पर तगड़ी छूट मिल रही है। लेकिन सिर्फ सेल प्राइस देखकर खरीदारी करना घाटे का सौदा हो सकता है। जानिए Amazon और Flipkart पर ज्यादा बचत करने का सीक्रेट फॉर्मूला, जो आपकी हजारों रुपये की बचत कराएगा।

amazon flipkart sale 2026 best discount bank offer cashback saving tips
आज से शुरु हुआ ऑनलाइन शॉपिंग फेस्ट। - फोटो : अमर उजाला (एआई जनरेटेड)

    विस्तार

    ऑनलाइन शॉपिंग के शौकीनों के लिए साल का सबसे बड़ा फेस्टिव धमाका शुरू हो चुका है। ई-कॉमर्स की दो दिग्गज कंपनियां Amazon और Flipkart आमने-सामने हैं। स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, होम अप्लायंसेज और वियरेबल्स पर भारी-भरकम डिस्काउंट की बारिश हो रही है। लेकिन अक्सर खरीदार सीधे प्रॉडक्ट प्राइस देखकर ऑर्डर कर देते हैं, जिससे वे अतिरिक्त बचत से चूक जाते हैं। अगर आप सही बैंक कार्ड, नो-कॉस्ट EMI, एक्सचेंज बोनस और प्लेटफॉर्म रिवॉर्ड्स का सही कॉम्बिनेशन इस्तेमाल करें, तो डील काफी सस्ती हो सकती है। आइए जानते हैं सेल में ज्यादा बचत करने के तरीके।

    Flipkart पर ऐसे करें ज्यादा बचत

    • Flipkart Big Billion Days 2026 का अर्ली एक्सेस गुरुवार 8 अक्टूबर से Plus और VIP मेंबर्स के साथ कुछ एलिजिबल Flipkart क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए शुरू हुआ है। बाकी ग्राहकों के लिए सेल 9 अक्टूबर से शुरू होगी।
    • Flipkart पर चुनिंदा खरीदारी के लिए Axis Bank और ICICI Bank के कार्ड से 10 प्रतिशत तक इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। Axis Bank की ओर से भी Flipkart BBD के दौरान अपने क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट की जानकारी दी गई है। हालांकि, ऑफर का फायदा प्रोडक्ट, कार्ड और ट्रांजैक्शन के आधार पर अलग हो सकता है।
    • इसके अलावा कुछ कैटेगरी में एक्स्ट्रा कैशबैक भी मिल सकता है। SuperMoney के जरिए पहली एलिजिबल ट्रांजैक्शन पर 10 प्रतिशत डिस्काउंट और कुछ मामलों में Flipkart EMI के साथ अतिरिक्त फायदे भी मिल रहे हैं। Flipkart डिजिटल गिफ्ट कार्ड को UPI से खरीदने पर भी 5 प्रतिशत तक की बचत का विकल्प दिया जा रहा है।

    Amazon पर SBI कार्ड से 10% तक छूट

    • Amazon Great Indian Festival में SBI क्रेडिट और डेबिट कार्ड से चुनिंदा खरीदारी पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। यह फायदा कुछ मामलों में क्रेडिट कार्ड EMI पर भी उपलब्ध है। हालांकि, डिस्काउंट की शर्तें प्रोडक्ट और ट्रांजैक्शन के हिसाब से बदल सकती हैं।
    • Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए भी अलग कैशबैक ऑफर है। प्राइम मेंबर्स को एलिजिबल खरीदारी पर 5 प्रतिशत तक कैशबैक मिल सकता है, जबकि नॉन-प्राइम ग्राहकों के लिए यह कैशबैक 3 प्रतिशत है।
    • अगर आपके पास Prime मेंबरशिप और Amazon Pay ICICI कार्ड दोनों हैं, तो कुछ प्रोडक्ट्स पर अतिरिक्त बचत का फायदा मिल सकता है। वहीं, जिस प्रोडक्ट पर SBI कार्ड से पूरा 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा हो, वहां सीधे बैंक डिस्काउंट की तुलना करना जरूरी है।

    Amazon या Flipkart, कहां मिलेगी सबसे सस्ती डील?

    • किसी प्रोडक्ट को खरीदने से पहले दोनों प्लेटफॉर्म पर उसकी सेल कीमत जरूर देखें। इसके बाद बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, कैशबैक और उपलब्ध रिवॉर्ड को जोड़कर इफेक्टिव प्राइस निकालें।
    • उदाहरण के तौर पर अगर किसी फोन की सेल कीमत दोनों प्लेटफॉर्म पर समान है, लेकिन एक जगह बैंक डिस्काउंट और दूसरी जगह कैशबैक ज्यादा मिल रहा है, तो सिर्फ लिस्टेड कीमत देखकर फैसला नहीं करना चाहिए। अंतिम कीमत निकालने के बाद ही पता चलेगा कि डील असल में कहां सस्ती है।

    हर घंटे बदल सकती हैं कुछ डील्स

    • फेस्टिव सेल के दौरान ऑफर्स और कीमतें लगातार बदल सकती हैं। Flipkart के मुताबिक कुछ डील्स हर घंटे रिफ्रेश हो सकती हैं और लोकप्रिय प्रोडक्ट्स का स्टॉक जल्दी खत्म हो सकता है।
    • इसलिए जिन प्रोडक्ट्स को खरीदना है, उन्हें पहले से विशलिस्ट में जोड़कर रखें। चेकआउट के समय बैंक ऑफर, कैशबैक, एक्सचेंज और EMI की सभी शर्तें पढ़ना भी जरूरी है। इस तरह सेल में मिलने वाले डिस्काउंट का पूरा फायदा उठाया जा सकता है।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें