{"_id":"6ae8ccc159e88a1a39053f25","slug":"judoka-khushbu-strikes-silver-swimmer-dhinidhi-bags-bronze-in-youth-olympics-know-2026-11-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूथ ओलंपिक में भारत को दोहरी सफलता: जूडो में खुशबू ने जीता रजत, तैराक धिनिधि ने कांस्य पर जमाया कब्जा","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
यूथ ओलंपिक में भारत को दोहरी सफलता: जूडो में खुशबू ने जीता रजत, तैराक धिनिधि ने कांस्य पर जमाया कब्जा
Mon, 02 Nov 2026 11:17 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दकार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दकार
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:17 PM IST
सार
यूथ ओलंपिक में भारत की खुशबू राजकभाई ने जूडो के 63 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता, जबकि तैराक धिनिधि देसिंघु ने महिलाओं की 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। खुशबू यूथ ओलंपिक में पदक जीतने वाली भारत की दूसरी जूडो खिलाड़ी बनीं। वहीं, 16 वर्षीय धिनिधि ने 56.27 सेकंड का समय निकालकर तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
धिनिधि देसिंघु
- फोटो : Twitter
विस्तार
यूथ ओलंपिक गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। सोमवार को भारत की युवा जूडो खिलाड़ी खुशबू राजकभाई ने महिलाओं के 63 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया, जबकि तैराकी में धिनिधि देसिंघु ने महिलाओं की 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया।
फाइनल में जर्मनी की खिलाड़ी से हारीं खुशबू
15 वर्षीय खुशबू राजकभाई ने महिलाओं के 63 किलोग्राम जूडो वर्ग के फाइनल तक शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि, खिताबी मुकाबले में उन्हें जर्मनी की जोलिना राइनहोल्ड के हाथों हार का सामना करना पड़ा। जर्मन खिलाड़ी ने महज 48 सेकंड में इप्पोन के जरिए मुकाबला अपने नाम कर लिया और खुशबू को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। खुशबू यूथ ओलंपिक में पदक जीतने वाली भारत की दूसरी जूडो खिलाड़ी बन गई हैं। इससे पहले 2018 में ब्यूनस आयर्स यूथ ओलंपिक में थांगजाम तबाबी देवी ने महिलाओं के 44 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता था।
फाइनल तक का सफर रहा शानदार
खुशबू ने फाइनल तक पहुंचने के दौरान बेहतरीन खेल दिखाया। उन्होंने राउंड ऑफ 16 में गिनी की मामाइसाटा कैमारा को 1-0 से हराया। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में मोरक्को की अबीर बुआज्जाउई को इप्पोन से शिकस्त दी।सेमीफाइनल में खुशबू ने अल्जीरिया की दुनिया बेराहुआल को हराकर फाइनल में जगह बनाई। इस मुकाबले में उनकी प्रतिद्वंद्वी को हांसोकू-माके (गंभीर अनुशासनात्मक उल्लंघन के कारण अयोग्यता) का दंड भी दिया गया, जिसके चलते खुशबू को जीत मिली। अगर खुशबू स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहतीं, तो वह यूथ ओलंपिक में भारत की चौथी स्वर्ण पदक विजेता बन जातीं। इससे पहले मनु भाकर, सौरभ चौधरी और जेरेमी लालरिनुंगा ने 2018 में स्वर्ण पदक जीते थे।
विज्ञापन
धिनिधि ने 100 मीटर फ्रीस्टाइल में जीता कांस्य
तैराकी में 16 वर्षीय धिनिधि देसिंघु ने महिलाओं की 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में 56.27 सेकंड का समय निकालकर कांस्य पदक हासिल किया। इस स्पर्धा में क्रोएशिया की एना बोबानोविच ने 55.89 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि न्यूजीलैंड की एलिसा लॉसन 56.13 सेकंड में रेस पूरी कर रजत पदक जीतने में सफल रहीं। धिनिधि ने फाइनल से पहले ही अपनी प्रतिभा का परिचय दे दिया था। उन्होंने हीट में 56.80 सेकंड का समय निकालकर पहला स्थान हासिल किया और फाइनल के लिए तीसरी सबसे तेज तैराक के रूप में क्वालीफाई किया था।
भारत के लिए बढ़ा गौरव
खुशबू के जूडो में रजत और धिनिधि के तैराकी में कांस्य पदक ने यूथ ओलंपिक में भारत की पदक उम्मीदों को और मजबूती दी है। दोनों युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय खेल प्रतिभा की बढ़ती ताकत को एक बार फिर साबित किया है।