{"_id":"6ae746819939b62fd70431ad","slug":"indias-pv-sindhu-wins-hylo-open-crown-her-second-title-of-the-season-2026-11-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीवी सिंधू ने जीता हाइलो ओपन का खिताब: फाइनल में डेनमार्क की शटलर को हराया, मैच में क्या-क्या हुआ?","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
पीवी सिंधू ने जीता हाइलो ओपन का खिताब: फाइनल में डेनमार्क की शटलर को हराया, मैच में क्या-क्या हुआ?
Sun, 01 Nov 2026 07:33 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Sun, 01 Nov 2026 07:33 PM IST
सार
- पीवी सिंधू ने जर्मनी में आयोजित हाइलो ओपन सुपर-500 बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है।
- फाइनल में उन्होंने डेनमार्क की लाइन होजमार्क कजर्सफेल्ट को 21-12, 21-14 से हराया।
- दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू का यह इस सीजन का दूसरा खिताब है। इससे पहले उन्होंने जुलाई में जापान ओपन जीता था।
विज्ञापन
पीवी सिंधू
- फोटो : ANI
विस्तार
भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हाइलो ओपन सुपर-500 टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू ने डेनमार्क की दुनिया की 25वें नंबर की खिलाड़ी लाइन होजमार्क कजर्सफेल्ट को सीधे गेमों में 21-12, 21-14 से हराया। इस जीत के साथ सिंधू ने सीजन का अपना दूसरा खिताब हासिल किया।
विज्ञापन
Trending Videos
पीवी सिंधू
- फोटो : IANS
39 मिनट में जीता मुकाबला
जर्मनी के सारब्रुकेन में खेले गए फाइनल मुकाबले में दूसरी वरीयता प्राप्त सिंधू ने शुरुआत से ही शानदार खेल दिखाया। उन्होंने अपने दमदार स्मैश, सटीक शॉट और बेहतरीन रणनीति के दम पर आठवीं वरीयता प्राप्त कजर्सफेल्ट को कोई बड़ा मौका नहीं दिया। करीब 39 मिनट तक चले मुकाबले में सिंधू ने 21-12, 21-14 से जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा जमा लिया।

जापान ओपन के बाद जीता दूसरा खिताब
सिंधू का इस सीजन में यह दूसरा खिताब है। इससे पहले उन्होंने जुलाई में जापान ओपन का खिताब अपने नाम किया था। हालांकि, पिछले सप्ताह खेले गए फ्रेंच ओपन के फाइनल में उन्हें उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा था। अब हाइलो ओपन में जीत के साथ उन्होंने शानदार वापसी की है।

- फोटो : PTI
कजर्सफेल्ट के खिलाफ सिंधू का दबदबा बरकरार
फाइनल से पहले भी सिंधू का डेनमार्क की खिलाड़ी के खिलाफ रिकॉर्ड काफी बेहतर था। दोनों के बीच अब तक हुए मुकाबलों में सिंधू ने 6-1 की बढ़त बना रखी थी। कजर्सफेल्ट को सिंधू के खिलाफ एकमात्र जीत 2025 के सुदीरमन कप फाइनल में मिली थी। हाइलो ओपन के फाइनल में जीत के साथ भारतीय खिलाड़ी ने अपना दबदबा एक बार फिर साबित कर दिया।

विश्व टूर फाइनल्स की राह हुई मजबूत
हाइलो ओपन का खिताब जीतने के साथ ही सिंधू को 9200 रैंकिंग अंक मिले हैं। इससे साल के आखिर में होने वाले विश्व टूर फाइनल्स में जगह बनाने की उनकी उम्मीदों को मजबूती मिली है। दुनिया की आठवें नंबर की भारतीय खिलाड़ी के लिए यह जीत सीजन के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है। सिंधू के इस प्रदर्शन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह बड़े मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करने का दम रखती हैं।