फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games 2026 Day 2 Highlights: Matches Result Medal Tally Ranking Shooting to Kabaddi

दूसरे दिन भारत ने जीते चार पदक: निशानेबाजों ने कराई चांदी, सुचिका ने एमएमए में दिलाया मेडल; टेटे में दिखा दम

Mon, 21 Sep 2026 06:20 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 21 Sep 2026 06:20 PM IST
सार

Asian Games Day 2 Result Medal Tally Highlights: भारतीय दल के लिए एशियन गेम्स का दूसरा दिन शानदार रहा। हालांकि, भारत का स्वर्ण पदक जीतने का इंतजार अब भी जारी है, लेकिन सोमवार को भारत की झोली में दो रजत और दो कांस्य पदक आए। आइए जानते हैं सभी खेलों में भारत का प्रदर्शन कैसा रहा...

विज्ञापन
Asian Games 2026 Day 2 Highlights: Matches Result Medal Tally Ranking Shooting to Kabaddi
एशियन गेम्स - फोटो : IANS/ANI/PTI

विस्तार

एशियन गेम्स के दूसरे दिन भी भारत ने पदक जीतने का सिलसिला जारी रखा। सोमवार को निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, जबकि भारत की मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) फाइटर सुचिका तरियाल ने ऐतिहासिक कांस्य पदक अपने नाम किया। भारत ने इस तरह दूसरे दिन दो रजत और दो कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं, हॉकी, बैडमिंटन और टेबल टेनिस में भी भारत को सफलता मिली। आइए जानते हैं एशियाड के दूसरे दिन भारतीय दल का प्रदर्शन कैसा रहा...
विज्ञापन

Asian Games 2026 Day 2 Highlights: Matches Result Medal Tally Ranking Shooting to Kabaddi
एशियन गेम्स - फोटो : Twitter
हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते दो-दो पदक
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत ने एक साथ दो पदक अपने नाम किए। हिमांशु ढिल्लन ने रजत, जबकि रुद्रांक्ष पाटिल ने कांस्य पदक जीता। हिमांशु ने फाइनल में 252.4 अंक हासिल किए और दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, रुद्रांक्ष 230.9 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे। रुद्रांक्ष पाटिल ने फाइनल में लंबे समय तक पदक की दौड़ में बढ़त बनाए रखी थी। वह लगातार स्वर्ण पदक की स्थिति में बने हुए थे, लेकिन बाद के दौर में चीन के शेन लिहाओ ने शानदार वापसी की। रुद्रांक्ष पहले स्वर्ण पदक की स्थिति से नीचे आए और इसके बाद 9.7 के एक खराब शॉट के कारण तीसरे स्थान पर खिसक गए। इसके बाद उन्होंने वापसी की कोशिश की, लेकिन कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। रुद्रांक्ष और हिमांशु ने इससे पहले पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में भी रजत पदक जीता। उनके साथ भारतीय टीम में पार्थ माने भी शामिल थे। चीन ने इस स्पर्धा में स्वर्ण और दक्षिण कोरिया ने कांस्य पदक जीता था। इस तरह रुद्रांक्ष और हिमांशु दोनों के खाते में एशियन गेम्स 2026 में अब दो-दो पदक हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुचिका ने दिलाया कांसा 
भारत की मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) फाइटर सुचिका तरियाल ने ऐतिहासिक कांस्य पदक अपने नाम किया। महिलाओं की 60 किग्रा MMA सेमीफाइनल के आखिरी राउंड में सिंगापुर की तेओ हुई हून ने कई किक्स लगाईं। सुचिका कुछ हद तक रक्षात्मक रहीं और निर्णायक वार के मौके का इंतजार करती रहीं। मुकाबले के आखिरी पलों में सुचिका ने कुछ कॉम्बिनेशन पंच लगाए। वहीं, तेओ ने भी किक से जवाब दिया। अंतिम बजर बजने के बाद सुचिका ने अपनी प्रतिद्वंद्वी पर छलांग लगाकर उसे जमीन पर गिरा दिया। रेफरी को एक बार फिर दोनों खिलाड़ियों को अलग करना पड़ा।

मुकाबला खत्म होने के बाद सुचिका फैसले से खुश नहीं दिखीं। उन्होंने रेफरी से हाथ मिलाने से भी इनकार कर दिया और मैट पर ही भावुक होकर रोने लगीं। सुचिका को लगा कि उन्होंने फाइनल में पहुंचने के लिए पर्याप्त प्रदर्शन किया है, लेकिन जजों ने उन्हें मुकाबले में दूसरे स्थान पर रखा। इसके बावजूद सुचिका ने महिलाओं की 60 किग्रा MMA स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया।
विज्ञापन

हॉकी में भारतीय महिला टीम का दबदबा जारी
भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में शानदार शुरुआत जारी रखते हुए इंडोनेशिया को करारी शिकस्त दी। उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराने के बाद भारत ने दूसरे मुकाबले में इंडोनेशिया को 17-1 से रौंद दिया। भारतीय फॉरवर्ड खिलाड़ियों ने पूरे मुकाबले में इंडोनेशियाई डिफेंस पर दबाव बनाए रखा और लगातार गोल दागे। भारत की ओर से दीपिका, ऋतुजा पिसाल और नवनीत कौर ने हैट्रिक लगाई। सुनेलिता टोप्पो, लालरेमसियामी और साक्षी राणा ने दो-दो गोल किए। कप्तान सलीमा टेटे और इशिका ने भी एक-एक गोल किया। भारत ने दो मैचों में अब तक कुल 36 गोल दाग दिए हैं। भारतीय टीम का अगला मुकाबला बुधवार, 23 सितंबर को थाईलैंड से होगा।

Asian Games 2026 Day 2 Highlights: Matches Result Medal Tally Ranking Shooting to Kabaddi
एशियन गेम्स - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
टेटे टीम पाकिस्तान पर पड़ी भारी
भारतीय महिला और पुरुष टेबल टेनिस टीमों ने एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन किया। इन दोनों ही टीमों ने पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में हराया। पहले भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई और फिर पुरुष टीम ने एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज कर अंतिम आठ में प्रवेश किया। महिलाओं की तरह भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम ने भी पाकिस्तान को 3-0 से हरा दिया।

Asian Games 2026 Day 2 Highlights: Matches Result Medal Tally Ranking Shooting to Kabaddi
लक्ष्य सेन - फोटो : IANS
पुरुष बैडमिंटन टीम की शानदार शुरुआत
बैडमिंटन पुरुष टीम इवेंट में भारत ने बांग्लादेश को 3-0 से हरा दिया। लक्ष्य सेन ने अयमान जमान को सीधे गेम में 21-4, 21-12 से हराकर भारत को बांग्लादेश के खिलाफ 1-0 की बढ़त दिला दी। लक्ष्य ने यह मुकाबला 24 मिनट में अपने नाम किया। दूसरे मुकाबले में आयुष शेट्टी ने गौरब सिंघा को 21-4, 21-13 से हरा दिया। फिर तीसरे मैच में किदांबी श्रीकांत ने अल अमीन जुमार को 21-15, 21-9 से शिकस्त दी।

कबड्डी में पुरुष-महिला टीमें जीतीं
भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जापान को हरा दिया। भारत ने पहले हाफ में 31 अंक जुटाकर मुकाबले पर मजबूत पकड़ बना ली थी। इसके बाद दूसरे हाफ में टीम ने बढ़त को बरकरार रखते हुए जीत दर्ज की। वहीं, भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रुप ए के मुकाबले में बांग्लादेश को हराया। भारत ने बांग्लादेश पर दबदबा दिखाते हुए 42-21 से जीत हासिल की। हॉफ टाइन तक भारत 21-10 से आगे था। इसके बाद दूसरे हाफ में भी भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और 21-11 का स्कोर किया। 

अन्य खेलों के नतीजे
  • तैराकी में पुरुषों के 50 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल में भारत के श्रीहरि नटराज कोई पदक नहीं जीत सके। वह 10 खिलाड़ियों के फाइनल में 25:52 सेकेंड के समय के साथ आखिरी स्थान पर रहे।
  • आकाश मणि और गितेश शाह पुरुषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल के फाइनल में जगह नहीं बना सके। धनुष सुरेश पुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक के फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सके।
  • सॉफ्ट टेनिस में मिश्रित युगल ग्रुप बी में आध्या तिवारी और जय मीना ने कंबोडिया की वीवा चाओ और चानरोसेका खुन को 5-0 से हराया। वहीं, मिश्रित युगल राउंड ऑफ-16 में फिलीपींस की क्रिस्टी सनोसा और शेरविन नुगुइट ने आध्या तिवारी-जय मीना की जोड़ी को हराया।
  • वुशू में न्येमान वांगसू महिलाओं की चांगक्वान फाइनल में 15वें स्थान पर रहीं।
  • वुशू में ही नाओरेम रोशिबिना देवी ने महिलाओं के 60 किग्रा राउंड ऑफ-16 मुकाबले में बांग्लादेश की शिखा खातून को अंकों के अंतर से हराकर अगले दौर में जगह बना ली। शिखा पूरे मुकाबले में रोशिबिना को खास चुनौती नहीं दे सकीं।
  • सेपकटकरॉ के ग्रुप बी मुकाबले में जापान ने भारत को 2-1 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed