फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   FIR filed in case of attack on influencer's family

Ludhiana News: इन्फ्लुएंसर के परिवार पर हमले के मामले में एफआईआर

Sat, 31 Oct 2026 05:47 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Sat, 31 Oct 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
FIR filed in case of attack on influencer's family
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रंजीत कौर उर्फ भाभी चुम्मेवाली के परिवार पर हमला करने के आरोप में तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है। मोती नगर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। शिवानी हंस ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि घटना वाले दिन वह अपने आवास पर मौजूद थी, तभी उसके चाचा सुरिंदर पाल सिंह ने बिना किसी कारण उसके खिलाफ अमर्यादित शब्दावली का प्रयोग करना शुरू कर दिया।

आपत्ति जताने पर चाचा ने उन्हें गालियां दीं और थप्पड़ मारा। मां रंजीत कौर के बीच-बचाव करने पर चाचा और चचेरे भाई मनीष हंस ने उन पर हमला किया। दोनों महिलाओं के बाल पकड़कर घसीटा गया। चाची करमजीत कौर ने शिवानी को धक्का देकर गिरा दिया और लात-घूंसे मारे। घर के मुखिया जतिंदर पाल सिंह के आने पर हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। रंजीत कौर ने आरोप लगाया कि यह हमला योजनाबद्ध था। मारपीट के बाद आरोपियों ने परिवार को घर से बाहर निकालकर कुंडी लगा ली और मकान खाली न करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed