फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Driver caught carrying 20 kg of opium in truck cabin

Ludhiana News: ट्रक के केबिन में 20 किलो अफीम ले जाता चालक पकड़ा

Mon, 02 Nov 2026 05:33 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Mon, 02 Nov 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
Driver caught carrying 20 kg of opium in truck cabin
मध्य प्रदेश से अफीम लाकर पंजाब के विभिन्न शहरों में सप्लाई करने की थी योजना, राजस्थान नंबर का ट्रक भी जब्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरनाला। बरनाला पुलिस और सीआईए स्टाफ ने एक ट्रक चालक को 20 किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी मध्य प्रदेश से अफीम पंजाब ला रहा था, जिसे विभिन्न शहरों में सप्लाई किया जाना था।

पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल ट्रक भी कब्जे में लिया। पुलिस अधीक्षक (एच) बाल कृष्ण सिंगला के अनुसार, गुप्त सूचना पर राजस्थान नंबर का एक ट्रक रोका गया। तलाशी में ट्रक के केबिन से 20 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी जालंधर निवासी मंगल राम है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी एक नशा तस्करी गिरोह से जुड़ा है। यह गिरोह दूसरे राज्यों से अफीम और डोडा-पोस्त पंजाब में सप्लाई करता था। थाना सिटी बरनाला में मामला दर्ज है, पुलिस अन्य सदस्यों की तलाश में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed