फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Anurag Verma arrived at the ED office in connection with the Mohali CLU case

Jalandhar News: अनुराग वर्मा मोहाली सीएलयू मामले में ईडी दफ्तर पहुंचे

Wed, 09 Sep 2026 10:38 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Wed, 09 Sep 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
Anurag Verma arrived at the ED office in connection with the Mohali CLU case
सनटेक सिटी मामले में हुई पूछताछ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव अनुराग वर्मा 9 सितंबर को मोहाली के सीएलयू मंजूरियों के दस्तावेज लेकर जालंधर ईडी कार्यालय पहुंचे। ईडी उनसे उनकी भूमिका पर पूछताछ करेगी। यह मामला मोहाली की सनटेक सिटी और अल्टस स्पेस बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड की रियल एस्टेट परियोजनाओं में कथित अनियमितताओं से जुड़ा है।

ईडी करीब 348 करोड़ रुपये के कथित घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग के पहलुओं की जांच कर रही है। वर्मा को पहले 31 अगस्त को समन जारी हुआ था लेकिन वे पेश नहीं हो सके थे। उन्होंने जांच एजेंसी से रिकॉर्ड जुटाने के लिए अतिरिक्त समय मांगा था। 7 सितंबर को भी पेश न होने के बाद उन्हें 9 सितंबर सुबह 10 बजे बुलाया गया था। कथित अनियमितताओं के समय वर्मा आवास एवं शहरी विकास विभाग के प्रमुख थे। वर्तमान में वे पंजाब के राजस्व विभाग में अपर मुख्य सचिव हैं। ईडी की पूछताछ से महत्वपूर्ण तथ्य सामने आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed