{"_id":"6acddb959bd1b575a708ebd3","slug":"pgi-employees-union-elections-have-begun-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई कर्मचारी संघ चुनाव: शुरू हुआ मतदान, जाकिर हॉल के बाहर लगी लंबी कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीआई कर्मचारी संघ चुनाव: शुरू हुआ मतदान, जाकिर हॉल के बाहर लगी लंबी कतारें
Tue, 13 Oct 2026 12:49 PM IST
शाहिल शर्मा
माई सिटी रिपोर्टर, चंडीगढ़
माई सिटी रिपोर्टर, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:49 PM IST
सार
मतदान को लेकर कर्मचारियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। जाकिर हॉल के बाहर सुबह से ही मतदान करने के लिए कर्मचारियों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं।
विज्ञापन
मतदान के लिए लाइन में लगे कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीजीआई कर्मचारी संघ गैर-संकाय के चुनाव के लिए सोमवार को मतदान शुरू हो गया। मतदान को लेकर कर्मचारियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। जाकिर हॉल के बाहर सुबह से ही मतदान करने के लिए कर्मचारियों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। चुनाव में तीन पैनल अपनी जीत के लिए मैदान में हैं। ऐसे में कर्मचारियों के वोट से तय होगा कि आने वाले समय में कर्मचारी संघ की जिम्मेदारी किस पैनल को मिलेगी।
चुनाव में कर्मचारी अपने पसंदीदा पैनल के पक्ष में मतदान कर रहे हैं। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद देर शाम तक परिणाम आने की उम्मीद है। विजेता पैनल की पूरी टीम कर्मचारी संघ की जिम्मेदारी संभालेगी। चुनाव के नतीजों पर कर्मचारियों की नजरें टिकी हैं, क्योंकि नई टीम के चयन के साथ ही संघ के नेतृत्व की जिम्मेदारी भी तय हो जाएगी।