फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कढ़ाई के नीचे जमी काली परत नहीं छूट रही? शेविंग क्रीम से आजमाएं ये ट्रिक

Tue, 15 Sep 2026 04:15 PM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 15 Sep 2026 04:15 PM IST
सार

Kadai Cleaning: कढ़ाई के अंदर की सफाई तो हर कोई करता है, लेकिन नीचे का हिस्सा अक्सर काला और चिपचिपा हो जाता है। गैस की आंच, तेल और धुएं की वजह से जमी इस गंदगी को हटाने के लिए घर में रखी शेविंग क्रीम का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, तरीका सही होना जरूरी है।
 

विज्ञापन
How to Clean the Blackened Bottom of a Kadai Using Shaving Cream
कढ़ाई का पिछला हिस्सा पड़ गया है काला? - फोटो : AI

रसोई में रोज इस्तेमाल होने वाली कढ़ाई का अंदर वाला हिस्सा तो आसानी से साफ हो जाता है, लेकिन नीचे का हिस्सा साफ करना काफी मुश्किल होता है। गैस की आंच के संपर्क में आने से यहां तेल, धुआं और जली हुई गंदगी की परत जमती जाती है। कई बार बर्तन धोने के बाद भी यह हिस्सा काला ही नजर आता है। अगर आपकी कढ़ाई के नीचे भी ऐसी ही गंदगी जम गई है तो इसे साफ करने के लिए शेविंग क्रीम ट्राई कर सकते हैं। शेविंग क्रीम में ऐसे सफाई करने वाले तत्व होते हैं जो हल्की चिकनाई और गंदगी को ढीला करने में मदद कर सकते हैं। आज की इस खबर में हम आपको इसकी सफाई से जुड़े कुछ आसान ट्रिक्स के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं कैसे?

How to Clean the Blackened Bottom of a Kadai Using Shaving Cream
कढ़ाई का पिछला हिस्सा पड़ गया है काला? - फोटो : Adobe Stock

ऐसे करें शेविंग क्रीम से सफाई
सबसे पहले कढ़ाई को पूरी तरह ठंडा होने दें। इसके बाद नीचे के काले हिस्से पर थोड़ी सी शेविंग क्रीम फैलाकर लगा दें। इसे किसी पुराने टूथब्रश या नरम स्क्रब पैड की मदद से गंदे हिस्से पर हल्के हाथ से रगड़ें। अब इसे करीब 10 से 15 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद गीले कपड़े या स्पंज से क्रीम और ढीली हुई गंदगी को साफ करें। जरूरत लगे तो दोबारा थोड़ा स्क्रब कर सकते हैं। सफाई के बाद कढ़ाई के नीचे वाले हिस्से को पानी से अच्छी तरह धोकर पूरी तरह सुखा लें। ध्यान रखें कि कढ़ाई का यह हिस्सा अगली बार गैस पर रखने से पहले बिल्कुल सूखा होना चाहिए।

How to Clean the Blackened Bottom of a Kadai Using Shaving Cream
कढ़ाई का पिछला हिस्सा पड़ गया है काला? - फोटो : Adobe Stock

हर कढ़ाई पर एक जैसा तरीका न आजमाएं
यह तरीका हल्की चिकनाई और सामान्य कालेपन पर काम कर सकता है, लेकिन अगर कढ़ाई के नीचे मोटी और बहुत पुरानी जली हुई परत है तो सिर्फ शेविंग क्रीम से पूरी सफाई होना मुश्किल है। ऐसे में ज्यादा जोर लगाकर रगड़ने से बर्तन की सतह पर खरोंच भी आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
How to Clean the Blackened Bottom of a Kadai Using Shaving Cream
कढ़ाई का पिछला हिस्सा पड़ गया है काला? - फोटो : AI

नॉन-स्टिक कढ़ाई के लिए करें ये चीज
अगर कढ़ाई नॉन-स्टिक है तो खास सावधानी रखें। उसकी कोटिंग पर बहुत हार्ड स्क्रबर या ज्यादा जोर से रगड़ने से बचें। किसी भी सफाई वाली चीज को इस्तेमाल करने से पहले कढ़ाई के मटेरियल के हिसाब से तरीका चुनना बेहतर है। एक और जरूरी बात यह है कि शेविंग क्रीम को कढ़ाई के अंदर खाना पकाने वाली सतह पर इस्तेमाल न करें। इसे सिर्फ बाहरी, काले पड़े हिस्से की सफाई के लिए ही इस्तेमाल करें और सफाई के बाद बर्तन को अच्छी तरह धो लें।

साफ करने के बाद भी डस्टबिन से नहीं जाती गंध? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती

आटा गूंथकर ऐसे ही छोड़ देते हैं? कुछ देर बाद काला पड़ने की ये वजह हो सकती है

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed