फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐसे पहचानें असली और नकली चालान: ई-चालान का मैसेज आते ही न करें क्लिक, वरना खाली हो सकता है बैंक खाता

Fri, 09 Oct 2026 10:45 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 09 Oct 2026 10:45 AM IST
सार

e-Challan Scam: फर्जी ई-चालान के मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करने से आपकी निजी और बैंकिंग जानकारी खतरे में पड़ सकती है। इसलिए पहले चालान के मैसेज को चेक करना जरूरी है।

विज्ञापन
e-Challan Scam: How to Identify Fake Traffic Challans and Protect Your Bank Account
ई-चालान का आया मैसेज असली है या फेक, कैसे चेक करें? - फोटो : Amar Ujala AI

e-Challan Fraud Alert: सड़क पर वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी ऑनलाइन ठगी से सावधान रहना भी है। आजकल वाहन चालकों को निशाना बनाने के लिए फर्जी ई-चालान के मैसेज का इस्तेमाल किया जा रहा है।



इन मैसेज में ट्रैफिक नियम तोड़ने का हवाला देकर जुर्माना भरने को कहा जाता है। जल्दबाजी में मैसेज पर भरोसा करना और उसके लिंक पर क्लिक करना आपकी बैंकिंग जानकारी के लिए जोखिम पैदा कर सकता है। चलिए जानते हैं इस बारे में। आप आगे इस फर्जी ई-चालान के खेल के बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
e-Challan Scam: How to Identify Fake Traffic Challans and Protect Your Bank Account
ई-चालान का आया मैसेज असली है या फेक, कैसे चेक करें? - फोटो : X/@PIBFactCheck

क्या होता है फर्जी ई-चालान?

  • ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस चालान जारी कर सकती है
  • कई जगहों पर लगे कैमरों की मदद से भी नियम तोड़ने वाले वाहनों की पहचान की जाती है
  • ऐसे में चालान की जानकारी वाहन मालिक तक मैसेज के जरिए भेजी जाती है
  • इसी व्यवस्था का फायदा साइबर ठग उठाते हैं और वे वाहन मालिकों को फर्जी ई-चालान के मैसेज भेजते हैं
  • इस मैसेज के साथ एक फेक लिंक होता है जिसके जरिए लोगों को ठगने का काम किया जाता है
e-Challan Scam: How to Identify Fake Traffic Challans and Protect Your Bank Account
ई-चालान का आया मैसेज असली है या फेक, कैसे चेक करें? - फोटो : Adobe Stock

ई-चालान का मैसेज मिलते ही क्या न करें?

  • अगर आपके मोबाइल पर चालान का कोई मैसेज आया है
  • तो इसको बिना चेक किए हुए इस पर भरोसा न करें
  • साथ ही मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करने से भी बचें
विज्ञापन
विज्ञापन
e-Challan Scam: How to Identify Fake Traffic Challans and Protect Your Bank Account
ई-चालान का आया मैसेज असली है या फेक, कैसे चेक करें? - फोटो : Adobe Stock

ई-चालान का मैसेज आने पर क्या करें?

  • सबसे पहले देखें कि मैसेज किस नंबर से आया है
  • किसी व्यक्तिगत मोबाइल नंबर से अगर मैसेज आया है, तो ये फेक हो सकता है
  • ट्रैफिक पुलिस द्वारा कभी भी पर्सनल मैसेज से चालान नहीं भेजे जाते
विज्ञापन
e-Challan Scam: How to Identify Fake Traffic Challans and Protect Your Bank Account
ई-चालान का आया मैसेज असली है या फेक, कैसे चेक करें? - फोटो : Adobe Stock

कैसे चेक करें ई-चालान का मैसेज असली है या फेक?

  • चालान असली है या फेक, ये चेक करने के लिए आपको ई-चालान की आधिकारिक वेबसाइट https://echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan पर जाना है
  • फिर यहां पर गाड़ी नंबर और मांगी गई जानकारी भरें
  • इसके बाद ओटीपी दर्ज कर आप चेक कर सकते हैं कि आपकी गाड़ी का सच में चालान कटा है और आया हुआ मैसेज सही है या नहीं
  • आप यहीं से ऑनलाइन चालान की पेमेंट कर सकते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed