फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

न नाम न चेहरा: आखिर किसकी अगुवाई में तबाह हुई लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी? करोड़ों का नुकसान; आज कैसे हैं हालात

Mon, 28 Sep 2026 09:31 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर
अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 28 Sep 2026 09:31 AM IST
सार

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में अफवाह से आगजनी तक 24 घंटे बेनाम आक्रोश हावी रहा। रात में मोबाइल पर संदेश वायरल हुआ, सुबह हाईवे जाम हो गया। दोपहर में तोड़फोड़-आगजनी और शाम फिर उबाल हो गया। पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल रहा कि आखिर बात किससे करें? क्योंकि बवाल का न कोई नेता, न बैनर, न मंच था।

विज्ञापन
LPU Violence From rumors to arson an anonymous rage gripped LPU for 24 hours Full story
LPU Violence - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
एक मोबाइल संदेश से शुरू हुई बेचैनी 24 घंटे में ऐसे आक्रोश में बदल गई कि पंजाब की सबसे बड़ी निजी यूनिवर्सिटी में हजारों छात्रों के सामने पुलिस और प्रशासन की पूरी रणनीति उलझती दिखाई दी। 


शनिवार रात सोशल मीडिया पर एक छात्रा से जुड़ी कथित घटना के अलग-अलग दावे वायरल हुए। किसी में दुष्कर्म, किसी में सामूहिक दुष्कर्म और किसी में आत्महत्या की बात कही गई। 

आधिकारिक पुष्टि के बिना तेजी से फैलती इन सूचनाओं ने छात्रावासों में बेचैनी पैदा की। रात बढ़ी तो छात्र बाहर आने लगे, करीब दो बजे जालंधर-फगवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग जाम हो गया। 
 
LPU Violence From rumors to arson an anonymous rage gripped LPU for 24 hours Full story
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बवाल और तोड़फोड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुबह पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में एफआईआर दर्ज की, जांच के लिए विशेष जांच दल बनाया और विश्वविद्यालय ने छात्रों को जांच में शामिल करने की बात कही, लेकिन भरोसा तुरंत बहाल नहीं हुआ। इसके बाद गुस्सा और उग्र हुआ, परिसर में तोड़फोड़ हुई, वाहनों को नुकसान पहुंचा और आगजनी की घटनाएं सामने आईं। रविवार शाम तक तनाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ।
 
LPU Violence From rumors to arson an anonymous rage gripped LPU for 24 hours Full story
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बवाल और वाहनों में तोड़फोड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस पूरे घटनाक्रम की सबसे बड़ी विडंबना यह रही कि पुलिस के सामने हजारों छात्र थे, लेकिन बातचीत के लिए कोई एक नेता नहीं था। न कोई छात्र संगठन सामने था, न कोई बैनर, न कोई तय मंच और न कोई ऐसा व्यक्ति जिसे पुलिस भीड़ का प्रतिनिधि मानकर बातचीत आगे बढ़ा सके। अलग-अलग छात्रावासों से छात्र अपने स्तर पर जुड़ते गए और सोशल मीडिया पर चल रही सूचनाएं भीड़ के गुस्से को लगातार हवा देती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
LPU Violence From rumors to arson an anonymous rage gripped LPU for 24 hours Full story
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बवाल, विरोध में छात्र - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस एक तरफ कानून-व्यवस्था संभाल रही थी और दूसरी तरफ यह पता लगाने में लगी थी कि वास्तविक शिकायत क्या है, किस सूचना पर भरोसा किया जाए और छात्रों को समझाया किसके जरिए जाए। शनिवार रात करीब पौने दो बजे पुलिस को परिसर में छात्रों के बड़ी संख्या में जुटने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस को पता चला कि छात्रों के बीच कथित दुष्कर्म को लेकर कई तरह के संदेश चल रहे हैं।
विज्ञापन
LPU Violence From rumors to arson an anonymous rage gripped LPU for 24 hours Full story
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बवाल और तोड़फोड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
समस्या यह थी कि सामने कोई एक शिकायतकर्ता नहीं था और न ही कोई ऐसा छात्र नेता था जो पूरी भीड़ की ओर से बात कर सके। रात करीब दो बजे आंदोलन का असर विश्वविद्यालय की सीमा से बाहर निकलकर हाईवे तक पहुंच गया। पुलिस ने छात्रों को समझाने और रास्ता खुलवाने की कोशिश की, लेकिन तब तक छात्रों के बीच यह धारणा मजबूत हो चुकी थी कि उन्हें पूरी सच्चाई नहीं बताई जा रही।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed