फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: आखिर ओमेगा-3 को सेहत के लिए क्यों इतना जरूरी मानते हैं विशेषज्ञ, आपकी डाइट में है ये न्यूट्रिशन?

Tue, 13 Oct 2026 10:14 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 13 Oct 2026 10:14 PM IST
सार

Healthy Eating: ओमेगा-3 फैटी एसिड दिल-दिमाग, आंखों और कोशिकाओं के सामान्य कामकाज के लिए जरूरी है। मछली, अखरोट, अलसी और चिया सीड्स इसके अच्छे स्रोत हैं। यह ट्राइग्लिसराइड्स घटाने और  सूजन कम करने में भी मदद करता है।

विज्ञापन
Omega-3 Benefits From Heart Health to Brain Function Best Omega-3 Foods
ओमेगा-3 वाली चीजें खाने के फायदे - फोटो : Amarujala.com/AI

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को अपने खान-पान को लेकर सावधानी बरतने की सलाह देते हैं। हमारी डाइट ऐसी होनी चाहिए जिससे शरीर को जरूरी अधिकतर पोषक तत्वों की आसानी से पूर्ति हो सके।



शरीर को बेहतर तरीके से काम करते रहने के लिए सिर्फ प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स ही नहीं, बल्कि हेल्दी फैट्स की भी जरूरत होती है। ओमेगा-3 फैटी एसिड ऐसा ही एक जरूरी पोषक तत्व है, जिसे अध्ययनों में हार्ट से लेकर ब्रेन तक के लिए फायदेमंद पाया गया है। शरीर इसे खुद से नहीं बना पाता, इसलिए इसकी पूर्ति भोजन के जरिए करनी होती है।

अध्ययनों में पाया गया है कि ओमेगा-3 हार्ट हेल्थ बेहतर रखने और सूजन कम करने में भी मदद करता है। क्या आप ओमेगा-3 से भरपूर डाइट ले रहे हैं?

Trending Videos
Omega-3 Benefits From Heart Health to Brain Function Best Omega-3 Foods
हृदय रोगों का खतरा - फोटो : adobe stock photos

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, डाइट से ओमेगा-3 की आसानी से पूर्ति हो सकती है। मछली, अखरोट, अलसी और चिया सीड्स इसके अच्छे स्रोत हैं। ओमेगा-3 ट्राइग्लिसराइड्स यानी खून में मौजूद फैट को कम करने में भी मदद करता है। आइए जानते है कि ये शरीर के लिए इतना जरूरी क्यों माना जाता है?
 
दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

अध्ययनों में ओमेगा-3 को ट्राइग्लिसराइड्स का स्तर कम करने में फायदेमंद पाया गया है। मछली का नियमित रूप से संतुलित मात्रा में सेवन हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है।
 

  • कुछ शोध बताते हैं कि पर्याप्त मात्रा में ओमेगा-3 का सेवन ब्लड प्रेशर में कमी लाने में भी मदद कर सकता है। हालांकि इसके लिए नमक का सेवन कम करना, नियमित व्यायाम और अच्छी नींद भी जरूरी है।
Omega-3 Benefits From Heart Health to Brain Function Best Omega-3 Foods
ब्रेन के लिए फायदे - फोटो : Adobe Stock

ब्रेन और आंखों के लिए फायदे

दिमाग और आंखों के रेटिना की कोशिकाओं पर भी ओमेगा-3 के लाभ देखे गए हैं। गर्भावस्था और शिशु के विकास के दौरान इसकी खास भूमिका होती है।
 

  • ओमेगा-3 फैटी एसिड का एक प्रमुख प्रकार डीएचए (डोकोसाहेक्साएनोइक एसिड) मस्तिष्क और आंखों के रेटिना का अहम घटक है। पर्याप्त मात्रा में इसका सेवन मस्तिष्क की सामान्य कार्यप्रणाली और आंखों की सेहत के लिए जरूरी है।
  • ओमेगा-3 मस्तिष्क की कोशिकाओं की संरचना और उनके बीच संचार को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। वहीं, आंखों के रेटिना के सामान्य कामकाज में भी इसके लाभ हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Omega-3 Benefits From Heart Health to Brain Function Best Omega-3 Foods
सूजन के कारण होने वाली बीमारियां - फोटो : Adobe Stock Images

इंफ्लेमेशन में लाभ

ओमेगा-3 फैटी एसिड शरीर में सूजन से जुड़ी प्रक्रियाओं को कंट्रोल करने में भी लाभकारी हो सकता है। लंबे समय तक रहने वाला सूजन हृदय रोग और कुछ अन्य क्रोनिक बीमारियों का खतरा बढ़ाने वाला हो सकता है।
 

  • अध्ययनों में पाया गया है कि ओमेगा-3 का सेवन रूमेटॉइड आर्थराइटिस जैसी सूजन संबंधी बीमारी, जोड़ों के दर्द और अकड़न को कम करने में सहायक हो सकता है। 
  • इसके लिए डाइट में फैट फिश, अखरोट, अलसी और चिया सीड्स को शामिल किया जा सकता है। 




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed