फनी जोक्स: आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसापास भी नहीं भटकती है। इसलिए आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ वायरल हो रहे चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आप पेट पकड़कर ठहाके लगाने लगेंगे।
फनी जोक्स: पिता- कभी तूने अपनी कोई बुक खोलकर भी देखी है? बेटे का जवाब सुनकर हो गया बेहोश
फनी जोक्स: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए।
पिता ने अपने बेटे को जीन्स का बटन टांकते हुए देखा और बोले- बेटा, हमने तुम्हारी शादी करवाई,
बहू घर लाए फिर भी तुम अपने बटन खुद टांक रहे हो?
बेटा- पिता जी आप गलत सोच रहे हैं, ये जीन्स उसकी ही है।
रवि- जानू, तुम दिन पर दिन खूबसूरत होती जा रही हो।
पत्नी (खुश होकर)- ओ.. थैक्यू।
रवि- हां सच में, तुम्हें देखकर रोटियां भी जलने लगी हैं।
जोक्स: पड़ोसी- आपके घर में रोज इतना अच्छा खाना कैसे बनता है? महिला ने दिया ऐसा जवाब कि छूट जाएगी हंसी
पप्पू- यार सिर में बहुत दर्द हो रहा है।
गप्पू- सिर दर्द होने पर कुछ देर गर्लफ्रेंड से जरूर बात करो।
पप्पू- क्यों?
गप्पू- तुमने सुना नहीं है, जहर ही जहर को मारता है।
देसी जोक्स: चिंटू- भाई, तू सुबह जल्दी क्यों नहीं उठता? मिंटू का जवाब सुन हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
पति दारू पीकर रात को घर देरी से पहुंचा, तो पत्नी हाथ में झाड़ू लेकर सामने खड़ी थी...!
पति - कितना काम करेगी तू...? ला ये झाड़ू मुझे दे दे, रात के दो बजे हैं, सोना नहीं है क्या...? कुछ तो अपना ख्याल कर पगली...!
ये सुनकर बेचारी पत्नी की आंखों में आंसू आ गए...!
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)