फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका चोपड़ा: निक जोनस और बेटी के साथ पूजा करके अभिनेत्री ने मनाया दशहरा, मालती के दुपट्टे ने खींचा ध्यान

Wed, 21 Oct 2026 09:52 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Wed, 21 Oct 2026 09:52 AM IST
सार

Priyanka Chopra Post: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वह अपने परिवार के साथ पूजा करते हुए नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन
Priyanka Chopra Celebrate Dussehra With Nick Jonas And Daughter Malti Marie Share Photos
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भले ही विदेश में जाकर बस गई हों, लेकिन वह अपनी जड़ों और परम्परों को कभी नहीं भूलतीं। अभिनेत्री हर त्योहार को उसी तरह मनाती हैं, जैसे वह भारत में मनाती थीं।


अब मंगलवार को देर रात प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह अपने पति निक और बेटी मालती के साथ पूजा करते हुए नजर आईं। इन फोटो में जिसने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा वह मालती मैरी चोपड़ा का दुपट्टा था।
Trending Videos
Priyanka Chopra Celebrate Dussehra With Nick Jonas And Daughter Malti Marie Share Photos
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका ने शेयर की तस्वीरें
तस्वीरों में प्रियंका और निक पूजा के लिए बैठे नजर आ रहे हैं। वहीं, पंडित पूजा करवा रहे हैं। प्रियंका अपने पति और बेटी को पूजा की रस्में समझाती दिख रही हैं। मालती भी अपने माता-पिता के बीच बैठकर पूजा में हिस्सा ले रही हैं। इस दौरान मालती के 'जय माता दी' लिखे दुपट्टे ने फैंस का ध्यान खींचा, जिस पर जय माता दी लिखा हुआ था।



मालती भी अपने माता-पिता के बीच बैठकर पूजा में हिस्सा ले रही हैं। इस दौरान मालती के 'जय माता दी' लिखे दुपट्टे ने फैंस का ध्यान खींचा।



निक का भारतीय परंपराओं के साथ पूजा करना भी लोगों को काफी पसंद आया। साथ ही प्रियंका ने इन तस्वीरों के साथ एक खास मैसेज भी लिखा। उन्होंने लिखा, 'मां दुर्गा की शक्ति, हमारी प्रार्थनाओं की पवित्रता और दशहरे की भावना आज, कल और हमेशा हम सभी के साथ बनी रहे।'



अभिनेत्री के पोस्ट पर फैंस ने जमकर रिएक्शन दिए। कई लोगों ने प्रियंका की परंपराओं को अपनाने के लिए निक की तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, 'इन्होंने निक को पूरी तरह देसी बना दिया है।' वहीं, दूसरे यूजर ने अपनी पत्नी के धर्म का सम्मान करने और उनका साथ देने के लिए निक की तारीफ की। इसके अलावा कई फैंस मालती को देखकर हैरान रह गए कि वह कितनी बड़ी हो गई हैं।
Priyanka Chopra Celebrate Dussehra With Nick Jonas And Daughter Malti Marie Share Photos
प्रियंका, राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका भारतीय सिनेमा में वापसी की तैयारी कर रही हैं। वह एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' में नजर आएंगी। इस फिल्म में प्रियंका मंदाकिनी का किरदार निभाएंगी। फिल्म में उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed