{"_id":"6aba3bfff3a3d0a19e03b8d0","slug":"kbc-to-bigg-boss-and-rise-and-fall-2-virender-sehwag-salman-khan-to-amitabh-turned-host-on-tv-reality-shows-2026-09-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रियलिटी शोज: छोटे पर्दे पर क्यों उतरे बड़े सितारे? बॉलीवुड से क्रिकेट तक; इन दिग्गजों ने संभाली होस्ट की सीट","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
रियलिटी शोज: छोटे पर्दे पर क्यों उतरे बड़े सितारे? बॉलीवुड से क्रिकेट तक; इन दिग्गजों ने संभाली होस्ट की सीट
Tue, 29 Sep 2026 06:30 AM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Tue, 29 Sep 2026 06:30 AM IST
सार
Stars Who Host TV Show: जिन चेहरों को दर्शक बड़े पर्दे, क्रिकेट के मैदान या फिल्मों के प्रमोशन के दौरान देखते थे, अब वही सितारे टीवी के अलग-अलग शो को होस्ट करते हुए लोगों के घरों तक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
सितारे जो बने टीवी होस्ट
- फोटो : अमर उजाला
एक दौर था जब बड़े बॉलीवुड सितारों के लिए टेलीविजन पर आना किसी खास मौके जैसा माना जाता था। अमिताभ बच्चन ने साल 2000 में 'कौन बनेगा करोड़पति' के साथ टीवी की दुनिया में कदम रखा और इसके बाद सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान और अक्षय कुमार जैसे बड़े नाम भी अलग-अलग टीवी फॉर्मेट का हिस्सा बने। लेकिन 2026 में जिस तरह एक के बाद एक बड़े सितारे छोटे पर्दे पर नजर आ रहे हैं, उसने इस ट्रेंड को एक नए स्तर पर पहुंचा दिया है।
अजय देवगन
- फोटो : यूट्यूब स्क्रीनग्रैब
अजय देवगन: क्राइम पेट्रोल
बॉलीवुड के 'सिंघम' अजय देवगन के लिए 2026 टीवी डेब्यू का साल बन गया। उन्होंने 'क्राइम पेट्रोल- क्राइम का करट सीजन' में होस्ट और नैरेटर की भूमिका संभाली। शो का नया सीजन 31 अगस्त से सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर शुरू हुआ।
अजय का टीवी डेब्यू इसलिए भी चर्चा में रहा, क्योंकि 'क्राइम पेट्रोल' लंबे समय से अनूप सोनी होस्ट कर रहे थे। ऐसे में अजय का इस फॉर्मेट में आना शो के लिए एक नया स्क्रीन प्रेजेंस लेकर आए।

अनिल कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
अनिल कपूर: इंडिया के टॉप 1%
अनिल कपूर भी टीवी पर एक अलग तरह का गेम शो लेकर आए हैं। ' इंडिया के टॉप 1%' में सामान्य ज्ञान के बजाय कंटेस्टेंट्स की लॉजिक, ऑब्जर्वेशन, कॉमन सेंस और प्रेजेंस ऑफ माइंड को परखा जाता है। यह इंटरनेशनल फॉर्मेट 'द 1% क्लब' का भारतीय रूपांतरण है।
शो में 100 प्रतियोगी एक साथ खेल खेलते हैं और सवालों का स्तर धीरे-धीरे कठिन होता जाता है। इसकी एक खास बात यह भी है कि दर्शक घर बैठे भी सवालों के साथ जुड़ सकते हैं। शो सितंबर में स्टार प्लस और जियो हॉटस्टार पर शुरू हुआ।

माधुरी केबीसी
- फोटो : सोशल मीडिया
माधुरी दीक्षित: केबीसी मराठी
अभिनेता के साथ-साथ अभिनेत्री माधुरी दीक्षित भी इस ट्रेंड का हिस्सा बन गई हैं। वह क्विज शो केबीसी के मराठी वर्जन 'कोण होणार करोडपती' को होस्ट कर रही हैं। बता दें कि अभिनेत्री ने 24 साल बाद बतौर होस्ट उनकी वापसी है। इससे पहले वह 2002 में 'कहीं न कहीं कोई है' को होस्ट करते हुए नजर आई थीं।

रितेश देशमुख
- फोटो : सोशल मीडिया
रितेश देशमुख: बिग बॉस मराठी
रितेश देशमुख इस ट्रेंड में नए नहीं हैं। अभिनेता 2026 में 'बिग बॉस मराठी' के छठे सीजन को होस्ट कर रहे हैं। यह सीजन 11 जनवरी से शुरू हुआ और 19 अप्रैल को समाप्त हुआ। यानी मराठी मनोरंजन में रितेश की पहचान अब सिर्फ अभिनेता की नहीं, बल्कि टीवी होस्ट की भी बन चुकी है।