फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Singrauli: One Dead, Two Seriously Injured in Crash; Villagers Lift Highway Block After Assurance

सिंगरौली में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रेलर की टक्कर से एक की मौत, दो गंभीर घायल, ग्रामीणों ने हाईवे पर लगाया जाम

Wed, 28 Oct 2026 03:45 PM IST
सिंगरौली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली Published by: सिंगरौली ब्यूरो Updated Wed, 28 Oct 2026 03:45 PM IST
सार

मोरवा-अनपरा मार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया, जो मुआवजे और आर्थिक सहायता के आश्वासन के बाद खुला।

विज्ञापन
Singrauli: One Dead, Two Seriously Injured in Crash; Villagers Lift Highway Block After Assurance
ग्रामीणों ने किया चक्काजाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिंगरौली के मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरवा-अनपरा मार्ग पर मंगलवार रात खनहना में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। देर रात निरीक्षक डॉ ज्ञानेंद्र सिंह व तहसीलदार अभिषेक यादव के आश्वासन के बाद जाम खुल सका और आवागमन बहाल हुआ।

विज्ञापन


मृतक के परिजन चतरी निवासी लखपति यादव ने मोरवा पुलिस को बताया कि उनके बड़े पिता रामलल्लू यादव पिता स्व. अमरोल यादव उम्र 35 वर्ष पीटासी स्थित पेट्रोल पंप पर काम करते थे। देर रात उनके भतीजे सूरज कुमार यादव ने फोन पर सूचना दी कि खनहना में रामलल्लू यादव का एक्सीडेंट हो गया है। जिसके बाद वह खनहना पहुंचे। जहां उन्होंने देखा कि दुर्घटना में रामलल्लू यादव के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई थीं, जिससे उनकी मौत हो गई और उनका शव सड़क किनारे पड़ा था। लखपति यादव ने पुलिस बताया कि किसी अज्ञात ट्रेलर चालक ने हादसे को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


उनके साथ बाइक पर मौजूद राजकुमार रजक पिता शोभनाथ रजक उम्र 26 वर्ष और करण कुमार रजक पिता कमला प्रसाद रजक उम्र 20 वर्ष दोनों निवासी खनहना भी गंभीर रूप से घायल हुए। दोनों को उपचार के लिए नेहरू शताब्दी चिकित्सालय, जयंत भेजा गया। जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए देर रात करीब 12 बजे वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भोपाल में आगजनी के बाद जागा प्रशासन: आईएसबीटी में लगेंगे फायर हाइड्रेंट,महीनों से खड़ी बसें हटेंगी,और कई बदलाव

घटना से नाराज ग्रामीणों ने एनएच मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर मोरवा निरीक्षक डॉ ज्ञानेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। देर रात तक पुलिस ग्रामीणों को समझाने में जुटी रही। इसके बाद तहसीलदार अभिषेक यादव भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को उचित मुआवजा एवं रेड क्रॉस सोसाइटी से आर्थिक मदद भी दिलवाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम समाप्त कराया जा सका। पुलिस ने मृतक के परिजनों के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रेलर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed