{"_id":"6ad9f555a3101bcfbc0754ca","slug":"collision-between-moped-and-car-driver-dies-shahdol-news-c-1-1-noi1220-4860396-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहडोल: अमलाई में मोपेड-कार की टक्कर, बाइक चालक की मौत; सब एरिया मैनेजर का चार पहिया वाहन भी किया जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहडोल: अमलाई में मोपेड-कार की टक्कर, बाइक चालक की मौत; सब एरिया मैनेजर का चार पहिया वाहन भी किया जब्त
Thu, 22 Oct 2026 08:16 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 08:16 PM IST
सार
शहडोल जिले के अमलाई थाना क्षेत्र में एनएच-43 पर बटुरा गांव के पास मोपेड और चार पहिया वाहन की आमने-सामने टक्कर में जमुना बैगा की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव अस्पताल भेजा और दोनों वाहन जब्त कर लिए। दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।
विज्ञापन
मौके पर वाहन।
विस्तार
शहडोल जिले के अमलाई थाना क्षेत्र में एनएच-43 पर बटुरा गांव के पास गुरुवार को मोपेड और चार पहिया वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में मोपेड चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बरगवां निवासी जमुना बैगा के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- महू-नीमच मार्ग पर हादसा: तेज रफ्तार ट्रॉले की टक्कर से तीन मासूम छात्रों की मौत, इनमें दो सगे भाई शामिल
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मोपेड सवार अनूपपुर की ओर से अमलाई की ओर जा रहा था, जबकि चार पहिया वाहन अमलाई की ओर से अनूपपुर की दिशा में जा रहा था। इसी दौरान बटुरा गांव के पास दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि मोपेड चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चार पहिया वाहन कोलरी के सब एरिया मैनेजर का निजी वाहन बताया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की जानकारी मिलते ही अमलाई पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल भेजा और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। अमलाई थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी। शव को अस्पताल भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच जारी है। घटना के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे और उनका रो रो कर बुरा हाल था। वही पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपने की बात कही है।पुलिस ने कहा मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।वही दुर्घटना के मामले में भी कार्रवाई की जा रही है। दोनों वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कराया है ।
