फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: The foundation stone for the Ram Mandir in Ayodhya was laid during the Congress government's tenure; t

इंदौर: अयोध्या के राम मंदिर का शिलान्यास कांग्रेस सरकार में हुआ, भाजपा ने सिर्फ चंदा उगाया

Sat, 17 Oct 2026 03:39 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sat, 17 Oct 2026 03:39 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने कभी अयोध्या मंदिर का विरोध नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने वोट चोरी और चंदा चोरी के अलावा कुछ नहीं किया। 

विज्ञापन
Indore: The foundation stone for the Ram Mandir in Ayodhya was laid during the Congress government's tenure; t
दिग्विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शनिवार को कहा कि अयोध्या मंदिर का कांग्रेस ने कभी विरोध नहीं किया। कांग्रेस शासनकाल में मंदिर के दरवाजे खुले और शिलान्यास भी कांग्रेस के शासनकाल में हुआ। भाजपा ने सिर्फ चंदा उगाने का काम किया। सरकार ने वोट चोरी और चंदा चोरी के अलावा कुछ नहीं किया। सनातन यात्रा के जरिए हम सरकार का चेहरा बेनकाब करेंगे।

विज्ञापन

 

सिंह ने इस यात्रा के बारे में बताया कि इसका कांग्रेस पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है और यह उनकी निजी यात्रा है। दिनभर में 15 किलोमीटर की यात्रा की जाएगी। सुबह और शाम के समय यात्रा एक स्थान से दूसरे स्थान तक चलेगी, जबकि दिन में विश्राम होगा। यदि रात में ठहरने का स्थान समीप नहीं हुआ, तो वे वाहन का उपयोग भी करेंगे।

विज्ञापन

 

सिंह ने उज्जैन में माधव सेवा न्यास में हो रहे निर्माण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि 16 मई 1931 को यह जमीन आरएसएस को शाखा लगाने के लिए दी गई थी। 2.679 हेक्टेयर की इस जमीन को लेकर पटवा सरकार के समय सिविल कोर्ट में केस दायर किया गया था। संबंधित विभाग और कलेक्टर कोर्ट में पेश नहीं हुए, जिसके कारण एकपक्षीय फैसला हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि जब वे मुख्यमंत्री थे, तब इस जमीन का अधिग्रहण कर लिया गया था, क्योंकि इसका उपयोग महाकालेश्वर मंदिर के लिए होना था। भाजपा की सरकार आने के बाद यह जमीन फिर सेवा न्यास को सौंप दी गई और अब मंदिर की जमीन पर होटल बनाया जा रहा है। भाजपा सरकार ने आरएसएस से जुड़े ट्रस्टों को खूब पैसा दिया है।


 

चुनाव आयोग से जुड़े सवाल पर सिंह ने कहा कि पहले देश के 17 राज्यों में सीएसआर किया गया। अब वहां एसएसआर किया जा रहा है। क्या मतदाताओं के पास कोई और काम नहीं बचा है?आदिवासी परिवारों के मकान तोड़े जाने से नाराज पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से जुड़े सवाल पर उन्होंने इसे मामा-भांजे की लड़ाई बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed