{"_id":"6ae166b72a6b8975d40f2204","slug":"top-stories-in-bhopal-today-digital-training-for-mlas-power-cuts-in-several-areas-and-changes-to-traffic-ar-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल में आज की बड़ी खबरें: विधायकों की डिजिटल ट्रेनिंग, कई इलाकों में बिजली कटौती, बदलेगा ट्रैफिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल में आज की बड़ी खबरें: विधायकों की डिजिटल ट्रेनिंग, कई इलाकों में बिजली कटौती, बदलेगा ट्रैफिक
Wed, 28 Oct 2026 08:37 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Wed, 28 Oct 2026 08:37 AM IST
सार
भोपाल में आज विधानसभा में विधायकों की डिजिटल ट्रेनिंग शुरू होगी, दिसंबर से पेपरलेस कामकाज की तैयारी है। शहर के कई इलाकों में बिजली कटौती रहेगी, जबकि मेट्रो निर्माण के चलते आईटीआई तिराहे से पिपलानी तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू है। दिवाली पर सरकारी अस्पतालों में 40 एंबुलेंस अलर्ट रहेंगी।
विज्ञापन
भोपाल में आज खास
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोपाल में आज कई अहम गतिविधियों और जरूरी बदलावों पर नजर रहेगी। विधानसभा में विधायकों को डिजिटल कामकाज का प्रशिक्षण दिया जाएगा। शहर के कई इलाकों में रखरखाव के कारण बिजली बंद रहेगी, जबकि मेट्रो निर्माण के चलते आईटीआई तिराहे से पिपलानी पेट्रोल पंप तक यातायात व्यवस्था बदली गई है।
विधानसभा में विधायकों की डिजिटल ट्रेनिंग
मध्यप्रदेश विधानसभा में 28 से 30 अक्टूबर तक विधायकों को डिजिटल कामकाज का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर दोपहर 12 बजे करेंगे। इसमें विधायकों को राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन के इस्तेमाल की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान विधायकों को सवाल ऑनलाइन लगाने, ध्यानाकर्षण और स्थगन की सूचनाएं भेजने तथा संकल्प और याचिकाएं डिजिटल माध्यम से प्रस्तुत करने की प्रक्रिया समझाई जाएगी। सदन की कार्यसूची, विधेयक और अन्य जरूरी दस्तावेजों को डिजिटल रूप में उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी समझाई जाएगी। विधायकों के साथ मंत्रियों के निजी सहायकों और विभागीय नोडल अधिकारियों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। लक्ष्य दिसंबर में होने वाले शीतकालीन सत्र से विधानसभा के कामकाज को पेपरलेस बनाना है। इससे कागज और छपाई पर खर्च कम करने तथा जरूरी रिकॉर्ड तक पहुंच आसान बनाने की उम्मीद है।
आज इन इलाकों में बिजली कटौती, कहीं शाम 5 बजे तक बंद रहेगी सप्लाई
बिजली कंपनी के रखरखाव कार्य के कारण बुधवार को भोपाल के अलग-अलग इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। क्षेत्र के अनुसार कटौती का समय अलग-अलग निर्धारित है। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक: विद्या नगर, सुरेंद्र पैलेस, विद्या विहार, नारायण नगर और आसपास के इलाके। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक: प्रगति नगर, अशोका गार्डन, अमृत कॉम्प्लेक्स, अशोक विहार, अशोक सम्राट, अंत्योदय नगर, नगर निगम कॉलोनी, दशमेश नगर, अयोध्या नगर, नारियलखेड़ा, गणेश नगर और आसपास। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक: काकड़ा अभिनव होम्स, सागर हाइट्स, ग्रीन वैली, कोलुआ, सागर लैंड मार्क, राधाकृष्ण पुरम, खेजड़ा बरामद, भानपुर, ईको ग्रीन पार्क और आसपास। सुबह 10 से दोपहर 3:30 बजे तक: दानिशकुंज-2, 3, 4 और 5, सिद्धि हाइट्स, बंजारी, विराशा हाइट्स कॉलोनी और आसपास। सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक: ऋषिनगर, रविशंकर नगर, चार इमली और आसपास।सुबह 11 से शाम 5 बजे तक: बैरागढ़, आदर्श नगर, नई बस्ती, मीरपुर और आसपास। बिजली बंद रहने से पानी की मोटर, लिफ्ट और दूसरे बिजली से चलने वाले जरूरी काम प्रभावित हो सकते हैं। संबंधित क्षेत्रों के लोग कटौती के समय को ध्यान में रखकर जरूरी काम पहले निपटा लें।
विज्ञापन
मेट्रो निर्माण के चलते बदला रहेगा ट्रैफिक
भोपाल मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य के कारण आईटीआई तिराहे से पिपलानी पेट्रोल पंप तिराहे तक यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यह डायवर्जन 27 अक्टूबर से 17 नवंबर तक लागू रहेगा। प्रभात चौराहे से जेके रोड, मिनाल और पिपलानी जाने वाले वाहन आईटीआई तिराहे की पुलिया से पहले गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया के सेक्टर-सी से होकर अनंत श्री अस्पताल के पास से पिपलानी पेट्रोल पंप की ओर जा सकेंगे। गोविंदपुरा और अवधपुरी जाने वाले हल्के वाहन आईटीआई तिराहे से दाएं मुड़कर हेमा स्कूल तिराहे के रास्ते जा सकेंगे। पिपलानी से प्रभात चौराहे की ओर जाने वाले भारी वाहन पिपलानी थाने के सामने से महात्मा गांधी चौराहा, कैरियर कॉलेज तिराहा और आईटीआई तिराहे होकर आगे जा सकेंगे। इसी दिशा में जाने वाले हल्के वाहन और दोपहिया चालक जुबली गेट से बरखेड़ा चौराहे और कैरियर कॉलेज तिराहे के रास्ते जा सकेंगे। इस मार्ग से रोजाना गुजरने वाले वाहन चालक अतिरिक्त समय लेकर निकलें।
दिवाली पर अस्पताल अलर्ट, 40 एंबुलेंस तैयार; 15 मिनट में पहुंचेंगे डॉक्टर
दिवाली पर पटाखों से झुलसने, आंखों में चोट लगने और सड़क दुर्घटनाओं में घायल होने वाले लोगों को समय पर इलाज देने के लिए भोपाल के सरकारी अस्पतालों में विशेष इंतजाम किए गए हैं। 108 एंबुलेंस सेवा की 40 गाड़ियां अलर्ट मोड पर रहेंगी। जरूरत पड़ने पर ड्यूटी से बाहर मौजूद डॉक्टरों को भी 15 मिनट के भीतर अस्पताल पहुंचना होगा। जेपी अस्पताल में पटाखों से झुलसे मरीजों के लिए पांच बिस्तरों का विशेष बर्न वार्ड बनाया गया है। यहां बर्न एंड सर्जरी, मेडिसिन और नेत्र रोग विशेषज्ञों की ड्यूटी लगाई गई है। हमीदिया अस्पताल और एम्स भोपाल में भी बर्न इंजरी, प्लास्टिक सर्जरी और नेत्र रोग विशेषज्ञों के लिए विशेष ड्यूटी रोस्टर तैयार किया गया है। आपातकालीन सर्जरी के लिए ऑपरेशन थिएटर तैयार रखे जाएंगे। आतिशबाजी के कारण वायु प्रदूषण बढ़ने की आशंका को देखते हुए ऑक्सीजन सिस्टम, नेबुलाइजर, वेंटिलेटर और जरूरी दवाओं की उपलब्धता भी जांची गई है।
यह भी पढ़ें-एमपी: महंगाई भत्ता अटका, एरियर बाकी और पदोन्नति का इंतजार,4 नवंबर को भोपाल में अधिकारी-कर्मचारियों का प्रदर्शन
इमरजेंसी संपर्क नंबर
जेपी अस्पताल: 0755-2441977
हमीदिया अस्पताल: 93293 84392
एम्स भोपाल: 0755-2970771, 0755-2970772, 0755-29702406
एंबुलेंस सेवा: 108
स्वास्थ्य हेल्पलाइन: 104