यूपी: चक्रवात की वजह से प्रदेश में कल से बदलेगा मौसम, इन जिलों में भीषण बारिश-आंधी का अलर्ट; गिरेगा पारा
Weather in UP:यूपी में 29 अक्तूबर से चक्रवात अर्नब का असर दिखना शुरू हो जाएगा। हालांकि कई जिलों में आज भी हल्के बादल देखने को मिले।
विस्तार
बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अर्नब का असर उत्तर प्रदेश में दिखने लगा है। बुधवार को सोनभद्र, मिर्जापुर और चंदौली में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार से पूर्वी यूपी और मध्यांचल में बारिश का दायरा बढ़ेगा। बादलों की आवाजाही, तेज हवाओं और बारिश से मौसम ठंडा होने के आसार हैं।
बृहस्पतिवार को पूर्वी यूपी और तराई के 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इनमें सात दक्षिणी जिलों के लिए अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और 12 जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट है।
साथ ही प्रदेश के 45 जिलों में गरज-चमक, वज्रपात और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 29 से 31 अक्टूबर के बीच पूर्वी यूपी, मध्यांचल और दक्षिणी जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। चक्रवात और एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने के आसार हैं।
इन सात जिलों में है अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
इन 12 जिलों में है भारी वर्षा का येलो अलर्ट
यहां है तेज हवाओं व गरज चमक के साथ वज्रपात की आशंका
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल एवं आस पास के क्षेत्र।