फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Weather takes a sudden turn in Lucknow; light rain reported in several areas; impact of a storm that has f

यूपी: लखनऊ में अचानक बदला मौसम, कई इलाकों में हुई हल्की बारिश; बंगाल की खाड़ी में बने तूफान का दिख सकता है असर

Wed, 28 Oct 2026 02:53 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 28 Oct 2026 02:53 PM IST
सार

लखनऊ में बुधवार दोपहर मौसम अचानक बदल गया और गोमतीनगर, सरोजनीनगर समेत कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के अवदाब में बदलने से पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
UP: Weather takes a sudden turn in Lucknow; light rain reported in several areas; impact of a storm that has f
मौसम बदला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में बुधवार दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। दोपहर एक बजे के बाद आसमान में काले बादल छा गए और गोमतीनगर, सरोजनीनगर व कल्ली पश्चिम समेत कई इलाकों में बूंदाबांदी शुरू हो गई। इस दौरान कहीं धूप तो कहीं बादलों का असर बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम में आए बदलाव के बीच लोगों को बारिश की स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का असर

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अवदाब में बदल चुका है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना जताई गई है।

इसके बाद यह उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटों की ओर बढ़ सकता है। इस मौसमी सिस्टम के प्रभाव से पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। वहीं, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी अगले 24 घंटे के दौरान छिटपुट बारिश होने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed