फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Legislative Council election results: BJP emerges victorious in four seats, SP wins in Varanasi

यूपी विधान परिषद चुनाव नतीजे: चार सीटों पर लहराया भाजपा का परचम, वाराणसी में सपा जीती; अभी मतगणना जारी

Wed, 28 Oct 2026 04:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 28 Oct 2026 04:47 AM IST
सार

मेरठ-सहारनपुर खंड शिक्षक और स्नातक सीटों पर लगातार दूसरी बार भाजपा उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।

विज्ञापन
UP Legislative Council election results: BJP emerges victorious in four seats, SP wins in Varanasi
लखनऊ में उमेश त्रिवेदी शिक्षक संघ का चुनाव जीतने के बाद... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक एवं स्नातक खंड निर्वाचन क्षेत्र की 11 सीटों पर हुए चुनावों में लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के उमेश द्विवेदी ने जीत हासिल की। वाराणसी शिक्षक निर्वाचन सीट पर सपा के लाल बिहारी यादव जीत गए हैं। शेष सीटों पर अभी मतगणना का सिलसिला चल रहा है। वाराणसी और लखनऊ की स्नातक सीट पर देर रात तक मतगणना शुरू नहीं हो सकी।  

विज्ञापन


मेरठ-सहारनपुर खंड शिक्षक और स्नातक सीटों पर लगातार दूसरी बार भाजपा उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। भाजपा उम्मीदवार श्रीचंद शर्मा 18099 वोट हासिल कर विजयी रहे। स्नातक सीट पर भाजपा के दिनेश गोयल 24928 वोट हासिल कर विजयी रहे। 
विज्ञापन


वहीं, बरेली-मुरादाबाद शिक्षक सीट से भाजपा के हरिसिंह ढिल्लों ने जीत दर्ज की। अभी तक मिले रुझानों के आधार पर शेष सीटों में से एक पर भाजपा, तीन पर सपा और एक पर निर्दलीय प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। लखनऊ और वाराणसी स्नातक सीट के लिए मतगणना शुरू नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र

सीट

प्रत्याशी

पार्टी

रुझान/परिणाम

लखनऊ

उमेश द्विवेदी

भाजपा

जीते

मेरठ-सहारनपुर

श्रीचंद शर्मा

भाजपा

जीते

बरेली-मुरादाबाद

हरिसिंह दिल्लो

भाजपा

जीते

गोरखपुर-फैजाबाद

राजीव यादव

निर्दलीय

आगे

वाराणसी

लाल बिहारी यादव

सपा

जीते

आगरा

आकाश अग्रवाल

सपा

आगे

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र

सीट

प्रत्याशी

पार्टी

रुझान/परिणाम

मेरठ-सहारनपुर

दिनेश गोयल

भाजपा

जीते

इलाहाबाद-झांसी

डॉ. मान सिंह यादव

सपा

आगे

आगरा

डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह

भाजपा

आगे

वाराणसी

—

—

मतगणना शुरू नहीं

लखनऊ

—

—

मतगणना शुरू नहीं


मतगणना के बीच हंगामा, आगरा में पुलिस से नोकझोंक
आगरा में मतगणना में धांधली के आरोपों पर मंगलवार को दिनभर हंगामा होता रहा। सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई। सपा प्रत्याशी ने करीब एक घंटे तक मतगणना रोके जाने का आरोप लगाया। इसके बाद आरओ एवं मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने कहा कि चुनौतीपूर्ण मतों की गिनती की वजह से रफ्तार धीमी हुई, रोकी नहीं गई। गोरखपुर, लखनऊ में भी मतगणना के दौरान शुरू से लेकर देर शाम तक आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा।


नतीजे घोषित करने में देरी पर संज्ञान ले आयोग : अखिलेश
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर कहा कि यूपी एमएलसी मतगणना में जानबूझकर देरी कराई जा रही है। आयोग की ओर से हर राउंड का रिजल्ट आधिकारिक तौर पर नहीं बताया जा रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार तत्काल संज्ञान लें और रिजल्ट को पारदर्शी बनाएं।

मतगणना जारी
बाकी सीटों के लिए मतगणना का क्रम जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed