{"_id":"6ae7a0ec75d8a78a0706afff","slug":"secretary-says-catch-the-violent-bull-yourselves-lucknow-news-c-13-lko1070-1991892-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सचिव बोले, हिंसक सांड़ को खुद ही पकड़ो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सचिव बोले, हिंसक सांड़ को खुद ही पकड़ो
Mon, 02 Nov 2026 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
हिंसक सांड़।
मलिहाबाद। बख्तियारनगर गांव में हिंसक सांड़ से ग्रामीण दहशत में हैं। सांड़ फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ लोगों को दौड़ा रहा है। ग्रामीणों की शिकायत पर ग्राम पंचायत सचिव राजकुमार सिंह ने सांड़ पकड़ने से इन्कार करते हुए ग्रामीणों को खुद पकड़कर गोशाला भेजने की सलाह दी। इसके भाड़े का भुगतान करने की बात कही।
बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। हालांकि वायरल ऑडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। ग्रामीण अखिलेश यादव के मुताबिक, दो छुट्टा पशुओं को गोशाला भेजा जा चुका है लेकिन हिंसक सांड़ का खतरा बरकरार है। 21 सितंबर को गढ़ी संजर खां गांव में सांड़ के हमले में किसान राज कुमार (66) की मौत हो गई थी।