फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Consumers in 35 neighborhoods to face power crisis today

Lucknow News: 35 मोहल्लों के उपभोक्ता आज झेलेंगे बिजली संकट

Wed, 23 Sep 2026 12:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Consumers in 35 neighborhoods to face power crisis today
लखनऊ। बिजली लाइन की मरम्मत, पेड़ों की कटाई-छंटाई आदि कार्यों के कारण बुधवार को 35 से अधिक मोहल्लों के एक लाख से अधिक उपभोक्ताओं की आपूर्ति बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता तकनीकी गोमतीनगर ने बताया कि विश्वास खंड उपकेंद्र के 11 केवी वीआईपी फीडर की आपूर्ति दोपहर दो से शाम चार बजे तक बाधित रहेगी।
विज्ञापन

बाघामऊ फीडर से सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इससे खरगापुर, बाघामऊ, लोनापुर, चंदिया मऊ, बहादुरपुर, भैसोरा, मदर टेरेसा के करीब 1300 उपभोक्ता परेशान रहेंगे। विपिन खंड के 11 केवी सब स्टेशन फीडर की आपूर्ति सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक बाधित रहेगी। विश्वास खंड के कुछ हिस्सों की सप्लाई प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन

गोमती नगर विस्तार के 11 केवी गंगोत्री विहार फीडर की आपूर्ति सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक बाधित रहेगी। इससे अवधपुरी खंड-दो, कौशलपुरी, संकट मोचन मंदिर, गंगोत्री विहार फेज-दो मोहल्लों के उपभोक्ता परेशान रहेंगे। विभूति खंड के इंडियन आयल फीडर की आपूर्ति सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक बाधित रहेगी। फीडर से जुड़े मानवाधिकार आयोग, महिला आयोग, लोकायुक्त, भविष्य निधि, इंडियन आयल आदि की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन क्षेत्रों में भी परेशान रहेंगे लोग
- महिला पॉलीटेक्निक उपकेंद्र के लोहिया विहार फीडर की सप्लाई दोपहर दो से दो घंटे तक बाधित रहेगी। ईश्वरपुरी फीडर की आपूर्ति सुबह 10:30 बजे से दो घंटे के लिए प्रभावित रहेगी।

- मंत्री आवास उपकेंद्र के विकल्प फीडर की आपूर्ति सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक बाधित रहेगी।
- आईटीआई अलीगंज उपकेंद्र के सेवा आयोग फीडर की आपूर्ति सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक बाधित रहेगी।
- सुभाष पार्क उपकेंद्र की आपूर्ति सुबह 11 से शाम चार बजे तक बाधित रहेगी। इससे सेक्टर-ए महानगर, पुराना महानगर, कृष्णा कॉलोनी, फातिमा हॉस्पिटल, सिविल अस्पताल व आसपास के उपभोक्ता परेशान रहेंगे।
- विश्वविद्यालय उपकेंद्र के बसेरा फीडर की आपूर्ति सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed