{"_id":"6a9f12fc264a263cf0033c64","slug":"aktu-to-operate-a-medical-van-in-its-adopted-village-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1909600-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एकेटीयू गोद लिए गांव में चलाएगी मेडिकल वैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एकेटीयू गोद लिए गांव में चलाएगी मेडिकल वैन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) की ओर से अपने गोद लिए गए गांवों के लोगों के स्वास्थ्य की समय-समय पर जांच कराकर आवश्यक दवा व परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए विश्वविद्यालय एक स्मार्ट मोबाइल मेडिकल वैन चलाएगा। इसके प्रस्ताव को सोमवार को कुलपति प्रो. जेपी पांडेय की अध्यक्षता में हुई वित्त समिति की बैठक में मंजूरी दी गई।
यह मेडिकल वैन गांवों में जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू करने के क्रम में विश्वविद्यालय ने प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस रखने को भी सहमति दी है। विश्वविद्यालय अपना नया परीक्षा भवन भी बनवाएगा। इसके लिए 40 करोड़ बजट का अनुमोदन किया गया। कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय में साइबर एवं फॉरेंसिक इन्वेस्टिगेशन तकनीकी में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस व साइबर लैब के बजट को पांच से नौ करोड़ करने के प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई। बैठक में वित्त अधिकारी केशव सिंह, प्रतिकुलपति प्रो. राजीव कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो. दीपक नगरिया, आईईटी के निदेशक प्रो. वीरेंद्र पाठक, कैस के निदेशक प्रो. एसपी शुक्ल, डीन पीजी प्रो. सीतालक्ष्मी, डीन यूजी प्रो. अनुराग त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।