फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh hits back at Yogi challenge says PDA sentinels alone are enough in Ayodhya

'लोकसभा भूल गए क्या?': योगी की चुनौती पर अखिलेश का पलटवार, बोले- इस बार जनता घमंड का सारा पानी उतार देगी

Sat, 10 Oct 2026 06:16 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 10 Oct 2026 06:16 PM IST
सार

योगी की अयोध्या से चुनाव लड़ने वाली चुनौती पर अखिलेश यादव ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा भूल गए क्या, इस बार जनता घमंड का पानी उतार देगी। आगे पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
Akhilesh hits back at Yogi challenge says PDA sentinels alone are enough in Ayodhya
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती देने के बाद सियासत गरमा गई है। योगी के बयान पर अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट करके पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में चढ़ावा, चंदा और दान के चोरों को हराने के लिए समाजवादी पार्टी का एक युवा पीडीए प्रहरी ही काफी है।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने अपनी पोस्ट में लिखा कि चोरों को क्लीन चिट देने वाले हिस्सेदार होते हैं। दूध का दूध और पानी का पानी तो हुआ नहीं। इस बार जनता घमंड का सारा पानी उतार देगी। उन्होंने तंज कसते हुए लिखा, लोकसभा भूल गए क्या?
विज्ञापन


सपा प्रमुख ने आगे लिखा कि बाकी कसर अयोध्या की वे माताएं पूरी कर देंगी, जिन्होंने सरेआम दुखी मां का अपमान करते हुए अहंकारियों को देखा है। उन्होंने दावा किया कि उनके इंटरनल सर्वे में यह बात सामने आई है कि अयोध्या में उनकी तरफ से कोई चुनाव नहीं लड़ना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने अपनी पोस्ट के अंत में लिखा, पावन स्थलों पर वनस्पतिजीवियों का कोई काम नहीं।



गौरतलब है कि शनिवार को बलरामपुर के उतरौला तहसील स्थित कालूबनकट में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी। उन्होंने कहा था कि अखिलेश अयोध्या से चुनाव लड़ें और वह भी लड़ेंगे। आमने-सामने मुकाबला हो जाए तो पता चल जाएगा कि किसमें कितना दम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed