फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 14 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Mon, 14 Sep 2026 06:30 AM IST
खास बातें

UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.

विज्ञापन
UP Breaking News Live Updates: Uttar Pradesh Latest News Today in Hindi 14 September 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

06:29 AM, 14-Sep-2026

यूपी: उत्तर की ओर खिसकी मानसून की ट्रफ लाइन, आज से इन जिलों में हो सकती है बारिश की शुरुआत; जानिए पूर्वानुमान

Weather in UP: यूपी में मानसून के एक बार फिर से सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं। सोमवार से इन जिलों में बारिश की संभावना जताई जा रही है।  और पढ़ें
06:20 AM, 14-Sep-2026

यूपी: आज से राजधानी में गणेशोत्सव की धूम, 10 दिन तक शहर में रहेगा कई जगह डायवर्जन; जारी की गई यातायात योजना

Ganeshotsav: पूरे देश की तरह लखनऊ में भी 14 सितंबर से गणेशोत्सव की शुरुआत हो रही है। इसके चलते ट्रैफिक में बदलाव रहेगा।  और पढ़ें
विज्ञापन
06:18 AM, 14-Sep-2026

यूपी: प्रदेश में बना चुनावी माहौल, इस रणनीति पर चुनाव लड़ते दिखेंगे सपा और भाजपा; निकाली गई PDA की काट?

UP Assembly Elections: यूपी में विधानसभा चुनाव का मंच करीब-करीब सज गया है। मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा के बीच होना तय दिख रहा है।  और पढ़ें
06:11 AM, 14-Sep-2026

प्रयागराज  : वीसी प्रो. अजीत चतुर्वेदी बोले- महामना का आवास मेरे लिए तीर्थस्थल जैसा

जिस घर को महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने बनाया, वहां आना तीर्थस्थल जैसी अनुभूति देता है। यह बात बीएचयू, वाराणसी के कुलपति प्रो. अजीत चतुर्वेदी ने रविवार को प्रयागराज आगमन पर अमर उजाला से बातचीत में कही।  और पढ़ें
06:11 AM, 14-Sep-2026

गणपति उत्सव: मुंबई से गणेश प्रतिमा लेकर गांव आते हैं वंश नारायण, 13 साल से कर रहे पूजा; मनाते हैं खास उत्सव

मुंबई की चकाचौंध छोड़ वंश नारायण पिछले 13 वर्षों से गणपति उत्सव पर गांव की मिट्टी में भक्ति का रंग घोल रहे हैं। वह हर साल मुंबई से गणपति की प्रतिमा लेकर गांव पहुंचते हैं। उनके लिए यह उत्सव केवल पूजा नहीं, बल्कि परिवार और गांव के अपनों से मिलने का अवसर भी बन गया है। बप्पा के साथ उनकी यह परंपरा जारी है। और पढ़ें
06:06 AM, 14-Sep-2026

यूपी: प्रदेश की राजनीति में एक नए दलित चेहरे की एंट्री, रोहिणी घावरी की निगाह चन्द्रशेखर के वोट बैंक पर

Rohini Ghavri: यूपी की राजनीति में नए दलित चेहरे की एंट्री हो रही है।  स्विट्जरलैंड से लौटने के बाद रोहिणी घावरी प्रदेश की राजनीति में सक्रिय होने की तैयारी में हैं। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
06:00 AM, 14-Sep-2026

गणेश चतुर्थी आज: पूजा के लिए 2 घंटे 15 मिनट का शुभ मुहूर्त, इस तरह गणपति की करें स्थापना

गणेश चतुर्थी पर घरों और पूजा पंडालों में विधि-विधान से भगवान गणेश की स्थापना की जाएगी। गणपति स्थापना के लिए सुबह 11:14 से दोपहर 1:29 बजे तक 2 घंटे 15 मिनट का शुभ मुहूर्त रहेगा। और पढ़ें
05:58 AM, 14-Sep-2026

हेमांग जोशी को क्रेन से पहनाई माला: पहली बार काशी पहुंचे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष, विश्वनाथ का दर्शन किए

भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी पहली बार काशी पहुंचे। एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने बाबा विश्वनाथ और कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। तरना में आयोजित रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं ने क्रेन से उन्हें विशाल पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे और उत्साह दिखाया। और पढ़ें
05:54 AM, 14-Sep-2026

काशी में पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ: मंदिरों की आय को लेकर कही बड़ी बात, हिंदू बोर्ड का भी जिक्र; व्यक्त किए विचार

पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने कहा कि मंदिरों की आय का उपयोग केवल धार्मिक गतिविधियों तक सीमित न रहकर समाज के गरीब, वंचित और जरूरतमंद लोगों की सेवा में होना चाहिए। सिगरा में आयोजित संवाद में उन्होंने धार्मिक संस्थानों की स्वायत्तता और संसाधनों के पारदर्शी प्रबंधन पर जोर दिया। इसके लिए ‘हिंदू बोर्ड’ जैसी स्वतंत्र एवं जवाबदेह व्यवस्था की आवश्यकता बताई। और पढ़ें
05:42 AM, 14-Sep-2026

यूपी: देर रात प्रदेश की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, 14 आईएएस और 34 पीसीएस अधिकारियों के तबादले

Transfers in UP: यूपी की नौकरशाही में रविवार बड़ा फेरबदल किया गया। देर रात 14 आईएएस और 34 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed