फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Asian Games Highlight: भारत को 21वां स्वर्ण; पदक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंचे; अमन के बाद हॉकी में आया सोना

Sat, 03 Oct 2026 05:36 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 03 Oct 2026 05:36 PM IST
खास बातें

एशियन गेम्स के आखिरी दौर में भारत के लिए तीन अक्तूबर का दिन बेहद अहम रहा। क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ गोल्ड मेडल मैच भारत ने जीत लिया है। हॉकी में मलयेशिया को भी हराकर भारत ने स्वर्ण अपने नाम किया और कुश्ती में भी कई पदक आए। आज का दिन समाप्त हो चुका है। मेडल्स टैली देखने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Asian Games 2026 Live: 3 October Today Live Updates Medals Tally Medals Archery Hockey Wrestling Golf Cricket
अंतिम, अमन और दीपक - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

05:35 PM, 03-Oct-2026

Asian Games 2026 Live: एशियन गेम्स 2026: पदक तालिका

रैंक देश स्वर्ण रजत कांस्य कुल पदक
1 चीन 168 89 83 340
2 जापान 83 93 90 266
3 दक्षिण कोरिया 38 43 68 149
4 भारत 21 27 37 85
5 उज्बेकिस्तान 21 25 24 70

एशियन गेम्स 2026: किस खेल में कौन से पदक
रैंक देश स्वर्ण रजत कांस्य कुल
4 भारत 21 27 37 85
खेल स्वर्ण रजत कांस्य कुल
तीरंदाजी 5 2 2 9
एथलेटिक्स 1 9 14 24
बैडमिंटन 0 0 1 1
बॉक्सिंग 3 0 3 6
क्रिकेट 2 0 0 2
गोल्फ 1 1 0 2
हॉकी 2 0 0 2
कबड्डी 2 0 0 2
कुराश 0 0 1 1
मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स 0 0 1 1
रोइंग 0 0 1 1
सेलिंग 0 1 2 3
सेपकटकरा 0 0 1 1
शूटिंग 3 8 4 15
सॉफ्ट टेनिस 0 0 1 1
स्क्वैश 0 2 3 5
टेबल टेनिस 0 0 1 1
वेटलिफ्टिंग 0 1 0 1
कुश्ती 2 2 2 6
वुशू 0 1 0 1
05:24 PM, 03-Oct-2026

Asian Games 2026 Live: हॉकी में आया गोल्ड

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मलयेशिया को 5-1 से हराकर एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीत लिया है। भारत ने इसके साथ 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए भी टिकट पक्का कर लिया है। एशियाड में पहली बार हुआ है जब भारत की पुरुष और महिला हॉकी टीमों ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। यह पहली बार है जब भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियाड में अपने स्वर्ण पदक का बचाव किया है। भारत ने इससे पहले 2023 हांगझू एशियन गेम्स में भी स्वर्ण पदक जीता था। भारत के पदकों की संख्या 85 हो गई है। भारत के फिलहाल 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य हैं। भारत फिलहाल पदक तालिका में चौथे स्थान पर है।
विज्ञापन
05:05 PM, 03-Oct-2026

Asian Games 2026 Live: अंतिम पंघाल को रजत

भारत की महिला पहलवान अंतिम पंघाल को रजत पदक से संतोष करना पड़ा है। महिला कुश्ती में 53 किलोग्राम भारवर्ग में उन्हें जापान की पहलवान कियूका मोए के खिलाफ 9-1 से हार का सामना करना पड़ा। पहले हाफ यानी शुरुआती तीन मिनट के बाद कियूका 2-0 से आगे थी। हालांकि, दूसरे हाफ में अंतिम को पैर में चोट लगी और कियूका ने इसका फायदा उठाया। इस दौरान उन्होंने तमाम दांव पेंच दिखाए और मुकाबला 9-1 से अपने नाम किया। यह कुश्ती में भारत का छठा पदक है। इस एशियाड में कुश्ती में भारत को दो स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य आए हैं। वहीं, ओवरऑल भारत का यह 84वां पदक रहा। अब तक भारत ने 20 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य जीते हैं।

04:54 PM, 03-Oct-2026

Asian Games 2026 Live: जापानी पहलवान 2-0 से आगे

भारत की महिला पहलवान अंतिम पंघाल का 53 किग्रा भारवर्ग में गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला जापानी पहलवान कियूका मोए से जारी है। अंतिम भारत के लिए एक और स्वर्ण जीतने की कोशिश करेंगी। पहले हाफ के बाद जापानी पहलवान ने 2-0 की बढ़त बना ली है। ये दोनों पॉइंट्स टेक्निकल पॉइंट्स हैं और बेहतर स्किल दिखाने के लिए गिए गए।
04:40 PM, 03-Oct-2026

Asian Games 2026 Live: अंतिम का मुकाबला जापानी पहलवान से

भारत की महिला पहलवान अंतिम पंघाल का 53 किग्रा भारवर्ग में गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला जापानी पहलवान कियूका मोए से है। अंतिम भारत के लिए एक और स्वर्ण जीतने की कोशिश करेंगी।
04:04 PM, 03-Oct-2026

Asian Games 2026 Live: दीपक पूनिया को कांस्य

दीपक पूनिया ने पुरुष कुश्ती के 97 किग्रा भारवर्ग में कांस्य पदक जीत लिया है। वह सेमीफाइनल में हार गए थे और उन्हें कांस्य के लिए मुकाबला खेलना पड़ा। उन्होंने ब्रॉन्ज के लिए मैच में मंगोलिया के पहलवान गांखूयाग गनबतार को 2-1 से हराया। भारत का यह 83वां पदक रहा। अब तक भारत ने 20 स्वर्ण, 26 रजत और 37 कांस्य जीते हैं। कुश्ती में यह एशियाड में पांचवां पदक है। इस खेल में भारत ने दो स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य जीते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
03:37 PM, 03-Oct-2026

Asian Games 2026 Live: सागर कांस्य से चूके

कुश्ती मुकाबले की शुरुआत सागर के लिए अच्छी नहीं रही। उन्होंने शुरुआती क्षणों में ही पांच अंक गंवा दिए। सागर ने इसे चुनौती देने की कोशिश की, लेकिन उनकी अपील खारिज कर दी गई। नूरकोझा ने शुरुआत से ही मुकाबले पर नियंत्रण बनाए रखा और सागर को संभलने का कोई मौका नहीं दिया। आखिरकार नूरकोझा ने फॉल से जीत दर्ज की। मुकाबले में उनका पूरी तरह दबदबा देखने को मिला।

03:09 PM, 03-Oct-2026

Asian Games 2026 Live: अमन सहरावत ने जीता गोल्ड

पुरुषों की कुश्ती में भारत को एक और स्वर्ण आया है। पुरुषों के 57 किग्रा भारवर्ग कुश्ती में अमन सहरावत ने स्वर्ण जीता है। उन्होंने नॉर्थ कोरिया के पहलवान चॉन्ग सॉन्ग हान को 11-7 से हराया है। यह भारत का 82वां पदक है। वहीं, 20वां गोल्ड है। कुश्ती में भारत का यह दूसरा स्वर्ण है। इससे पहले सुजीत कलकल ने स्वर्ण जीता था।

03:03 PM, 03-Oct-2026

Asian Games 2026 Live: अमन ने 4-1 से बनाई बढ़त

अमन ने दूसरे पीरियड तक 4-1 की बढ़त बना ली थी। उनकी टक्कर नॉर्थ कोरिया के चॉन्ग सॉन्ग हान से है। 
02:55 PM, 03-Oct-2026

Asian Games 2026 Live:  क्या अमन सहरावत दिला पाएंगे भारत को स्वर्ण?

अमन सहरावत एची-नागोया में पुरुष 57 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती के फाइनल में उत्तर कोरिया के हान चोंग सोंग से भिड़ने के लिए तैयार हैं। ओलंपिक कांस्य पदक विजेता अमन ने ताजिकिस्तान के ऐआल बेलोल्युब्स्की को 14-8 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इससे पहले उन्होंने जापान के यामातो ओगावा को 20-0 और कजाखस्तान के नूरदानत ऐतानोव को 12-1 से हराया था।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed