फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Japan vs India Live Score: पावरप्ले समाप्त, जापान 24/0, भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

Fri, 18 Sep 2026 10:59 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, निशिन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, निशिन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 18 Sep 2026 10:59 AM IST
खास बातें

IND vs JAP Womens, Quarter Final, Asian Games 2026 Live Score Updates: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशियन गेम्स में अपने अभियान की शुरुआत कर चुकी है। उसका पहला मैच क्वार्टर फाइनल में जापान से है। यह मुकाबला निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जा रहा है।

विज्ञापन
India Women vs Japan Women Live Score Updates Quarter Final Women's Asian Games 2026
टॉस के दौरान भारत और जापान की कप्तान - फोटो : BCCI Women

लाइव अपडेट

10:58 AM, 18-Sep-2026

Japan vs India Live: पावरप्ले समाप्त

जापान टीम ने पावरप्ले में बिना कोई विकेट गंवाए 24 रन बना लिए है । भारतीय टीम ने कसी हुई गेंदबाजी की लेकिन कोई विकेट नहीं ले सकी है। 
10:30 AM, 18-Sep-2026

IND vs JAP Live Score: मुकाबला शुरू

भारत और जापान महिला क्रिकेट टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबले की शुरुआत हो चुकी है। जापान की ओपनर्स हारुना इवासाकी और अकारी निशिमुरा कानो क्रीज पर हैं। जापान ने पहले ओवर में दो रन बनाए। क्रांति गौड़ ने कसी हुई गेंदबाजी की।
विज्ञापन
10:12 AM, 18-Sep-2026

IND vs JAP Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, गुणालन कमालिनी, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, श्री चरणी, श्रेयांका पाटिल, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा।

जापान: माई यानागिदा (कप्तान), हारुना इवासाकी, अकारी निशिमुरा कानो (विकेटकीपर), एरिका ओडा, अहिल्या चंदेल, शिमाको काटो, अयाका काटो-स्टैफर्ड, अयुमी फुजिकावा, हिनासे गोटो, एरिका टोगुची क्विन, नोनोहा यासुमोटो।
10:10 AM, 18-Sep-2026

IND vs JAP Live Score: भारत ने जीता टॉस

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। जापान टीम की कप्तानी माई यानागिदा कर रही हैं।
10:10 AM, 18-Sep-2026

IND vs JAP Live Score: कहां देख सकेंगे मैच

एशियाई खेलों का प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। यह मुकाबला सोनी स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा। दर्शक इस मुकाबले से जुड़ी लाइव अपडेट्स Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
10:09 AM, 18-Sep-2026

IND vs JAP Live Score: गेंदबाजी का जिम्मा दीप्ति-चरणी के पास 

भारत की गेंदबाजी काफी हद तक अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा और बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरणी के इर्द-गिर्द रहेगी। चरणी ने खुद को टीम के गेंदबाजी आक्रमण की अहम सदस्य के रूप में स्थापित किया है। एशिया कप में चरणी भारत की शानदार प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों में शामिल थीं। 22 वर्षीय चरणी ने अपने 30वें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में ही 50 विकेट पूरे करने की उपलब्धि हासिल की और उनकी मध्य ओवरों में रन रोकने की क्षमता अहम साबित हो सकती है। गेंदबाजी की बात करें तो भारत के पास काफी विकल्प हैं। नंदिनी शर्मा, रेणुका ठाकुर और क्रांति गौड़ तेज गेंदबाजी के जबकि दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, राधा यादव और टखने की चोट से उबर चुकीं श्रेयंका पाटिल टीम को स्पिन गेंदबाजी के कई विकल्प देती हैं।

मजबूत प्रतिद्वंद्वी भारत के सामने मेजबान जापान घरेलू मैदान पर मौके का पूरा फायदा उठाना चाहेगा। जापान को भारत के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण का सामना करना होगा। उसे भारत के स्पिन विकल्पों के खिलाफ प्रभावी ढंग से खेलना होगा और साथ ही उसके गेंदबाजों को आक्रामक शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को रोकना होगा। मालूम हो कि दोनों टीमों के बीच यह पहली भिड़ंत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:09 AM, 18-Sep-2026

IND vs JAP Live Score: शेफाली-मंधाना पर दारोमदार

महिला स्पर्धा में आठ टीम हिस्सा ले रही हैं और प्रतियोगिता सीधे क्वार्टर फाइनल से शुरू होगी। इसका मतलब है कि किसी भी टीम को टूर्नामेंट में परिस्थितियों के अनुरूप ढलने के लिए ग्रुप चरण के मुकाबले नहीं मिलेंगे और एक हार अभियान को समाप्त करने के लिए काफी होगी। भारत के लिए शेफाली वर्मा अहम होंगी, उन्होंने एशिया कप में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसमें वह टीम की सबसे अधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज और टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी रहीं। शीर्ष क्रम में उनकी निरंतरता ने भारत को संयुक्त अरब अमीरात में मजबूत शुरुआत दिलाई। हालांकि स्मृति मंधाना का अभियान उतार-चढ़ाव भरा रहा था। वह भी भारत के एक और खिताबी अभियान की शुरुआत के साथ अपनी पुरानी लय हासिल करने के लिए उत्सुक होंगी। 

वहीं, कप्तान हरमनप्रीत कौर भी एशिया कप के औसत प्रदर्शन के बाद बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगी। दबाव की परिस्थितियों में उनका अनुभव ऐसे टूर्नामेंट में और अधिक महत्वपूर्ण हो सकता है जहां हर मुकाबला जीतना जरूरी है। सलामी जोड़ी के अलावा भारतीय बल्लेबाजी क्रम में भी गहराई है। विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋचा घोष मध्य और निचले क्रम में तेजी से रन बनाने में सक्षम हैं। भारतीय टीम उम्मीद करेगी कि शेफाली और मंधाना टीम को मजबूत आधार दें जिससे मध्य क्रम के बल्लेबाज खुलकर खेल सकें।
10:07 AM, 18-Sep-2026

IND vs JAP Live Score: भारत का पलड़ा भारी

पिछले सप्ताह दुबई में रिकॉर्ड आठवीं बार महिला टी20 एशिया कप जीतने के बाद गत चैंपियन और प्रबल दावेदार भारतीय क्रिकेट टीम शुक्रवार को एशियाई खेलों में अपने खिताब बचाने के अभियान की शुरुआत क्वार्टर फाइनल में मेजबान जापान के खिलाफ करेगी। एशिया कप खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है। लेकिन एशियाड के नॉकआउट प्रारूप में उनके पास गलतियों की गुंजाइश बहुत कम होगी।
10:01 AM, 18-Sep-2026

Japan vs India Live Score: पावरप्ले समाप्त, जापान 24/0, भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशियन गेम्स में अपने अभियान की शुरुआत करने जा रही है। उसका पहला मैच क्वार्टर फाइनल में जापान से है। यह मुकाबला निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जा रहा है।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed