फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत का सबसे सफल चेज: न्यूजीलैंड को पहले मैच में चार विकेट से हराकर 1-0 की बढ़त बनाई; सैमसन-श्रेयस और नमन चमके

Thu, 22 Oct 2026 05:14 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 22 Oct 2026 05:14 PM IST
खास बातें

India vs New Zealand (IND vs NZ) 1st T20 Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में खेला गया। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में चार विकेट पर 225 रन बनाए। जवाब में भारत ने दो गेंद रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। 

विज्ञापन
IND vs NZ T20 Highlights: India vs New Zealand 1st T20 Today Match Scorecard Result Updates in Hindi
श्रेयस अय्यर - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

04:40 PM, 22-Oct-2026

भारत ने जीता पहला टी20

  • भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की है। क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने छह विकेट गंवाकर 226 रन चेज कर लिए।
  • यह टीम इंडिया के टी20 इतिहास का सबसे सफलतम चेज है। इससे पहले भारत ने 2026 में ही न्यूजीलैंड के खिलाफ रायपुर में 209 रन चेज किए थे। वहीं, 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी 209 रन सफलतापूर्वक हासिल किए थे।
  • ओवरऑल टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे सफल चेज का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के नाम है। उन्होंने 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 259 रन सफलतापूर्वक चेज किए थे। 
  • वहीं, यह न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा सबसे सफल चेज है। इस मामले में नंबर एक पर ऑस्ट्रेलिया है, जिसने 2018 में ईडन पार्क में कीवियों के खिलाफ 244 रन सफलतापूर्वक चेज किए थे।
  • भारत के लिए संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 33 गेंद में आठ चौके और चार छक्के की मदद से 67 रन बनाए। वहीं, अभिषेक शर्मा ने 12 गेंद में दो चौके और तीन छक्के की मदद से 29 रन बनाए।
  • अभिषेक और सैमसन ने पहले विकेट के लिए 5.5 ओवर में 93 रन जोड़े। इस धमाकेदार शुरुआत के बाद भारत ने 29 रन बनाने में चार विकेट गंवा दिए थे।
  • 122 रन के स्कोर तक भारत के चार विकेट गिर चुके थे। अभिषेक और सैमसन के बाद तिलक वर्मा छह रन और ईशान किशन एक रन बनाकर आउट हुए थे।
  • फिर कप्तान श्रेयस ने अक्षर पटेल के साथ मिलकर पारी संभालने की कोशिश की। दोनों ने 24 गेंद में 45 रन की साझेदारी की। अक्षर 14 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए।
  • फिर श्रेयस ने नमन धीर के साथ 22 गेंद में 43 रन की साझेदारी की। श्रेयस 28 गेंद में एक चौका और दो छक्के की मदद से 42 रन बनाकर आउट हुए।
  • रही सही कसर नीतीश और नमन ने पूरी कर दी। आखिरी ओवर में आठ रन चाहिए था। मैट हेनरी को गेंद सौंपी गई।
  • नमन ने पहली गेंद पर चौका लगाया। फिर दूसरी गेंद पर एक रन आया।  तीसरी गेंद पर नीतीश ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर नमन ने छक्का लगाकर मैच जिता दिया। वह 15 गेंद में पांच चौके और दो छक्के की मदद से 42 रन बनाकर नाबाद रहे।
  • सैमसन को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। सीरीज का दूसरा टी20 मुकाबला 24 अक्तूबर को क्राइस्टचर्च में ही खेला जाएगा।

टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के सबसे सफल चेज

स्कोर

खिलाफ

मैदान

साल

226

न्यूजीलैंड

क्राइस्टचर्च

2026

209

ऑस्ट्रेलिया

विशाखापत्तनम

2023

209

न्यूजीलैंड

रायपुर

2026

208

वेस्टइंडीज

हैदराबाद

2019

207

श्रीलंका

मोहाली

2009

204

न्यूजीलैंड

ऑकलैंड

2020

202

ऑस्ट्रेलिया

राजकोट

2013


मैच रिपोर्ट पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: भारत से घर में आठ में से सात T20 हारे कीवी: नमन ने तोड़ा 17 साल पुराना रिकॉर्ड, श्रेयस के साथ किस तरह पलटा मैच
04:33 PM, 22-Oct-2026

IND vs NZ Live: श्रेयस आउट

श्रेयस ने नमन धीर के साथ 22 गेंद में 43 रन की साझेदारी की। श्रेयस 28 गेंद में एक चौका और दो छक्के की मदद से 42 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें एडम मिल्ने ने सैंटनर के हाथों कैच कराया। फिलहाल नीतीश रेड्डी और नमन धीर क्रीज पर हैं। भारत को आखिरी ओवर में आठ रन की जरूरत है। आखिरी ओवर में मैट हेनरी गेंदबाजी करेंगे। वहीं, स्ट्राइक पर नमन धीर होंगे।
विज्ञापन
04:22 PM, 22-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: रोमांचक मोड़ पर मुकाबला

भारत को 18 गेंद में 29 रन की दरकार है। 17 ओवर के बाद भारत ने पांच विकेट पर 197 रन बना लिए हैं। फिलहाल श्रेयस अय्यर 24 गेंद में 38 रन और नमन धीर छह गेंद में 15 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
04:11 PM, 22-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: भारत को पांचवां झटका

भारत ने 15 ओवर में पांच विकेट पर 171 रन बना लिए हैं। फिलहाल टीम इंडिया को 30 गेंद में 55 रन की जरूरत है। श्रेयस अय्यर 16 गेंद में 28 रन और नमन धीर एक रन बनाकर क्रीज पर हैं। लोकी फर्ग्यूसन ने अक्षर पटेल को आउट किया। वह 14 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए।
04:05 PM, 22-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: 36 गेंद में 60 रन की जरूरत

भारत को अब 36 गेंद में 60 रन की जरूरत है। 14 ओवर के बाद भारत ने चार विकेट पर 166 रन बना लिए हैं। कप्तान श्रेयस अय्यर 14 गेंद में 25 रन और अक्षर पटेल 11 गेंद में 24 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
03:48 PM, 22-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: भारत को चौथा झटका

भारत का स्कोर एक वक्त बिना किसी विकेट के 93 रन था, लेकिन 117 रन तक आते आते टीम ने तीन विकेट गंवा दिए हैं। अभिषेक 29 रन बनाकर आउट हुए थे। इसके बाद सैमसन 33 गेंद में 67 रन बनाकर आउट हुए। फिर तिलक वर्मा भी 11 गेंद में छह रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अब ईशान किशन भी आउट हो चुके हैं। यानी 29 रन बनाने में भारत ने चार विकेट गंवा दिए हैं। ईशान एक रन बना सके। फिलहाल कप्तान श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल क्रीज पर हैं। 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट पर 128 रन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:42 PM, 22-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: भारत को तीसरा झटका

भारत का स्कोर एक वक्त बिना किसी विकेट के 93 रन था, लेकिन 117 रन तक आते आते टीम ने तीन विकेट गंवा दिए हैं। अभिषेक 29 रन बनाकर आउट हुए थे। इसके बाद सैमसन 33 गेंद में 67 रन बनाकर आउट हुए। फिर तिलक वर्मा भी 11 गेंद में छह रन बनाकर पवेलियन लौट गए। फिलहाल कप्तान श्रेयस अय्यर और ईशान किशन क्रीज पर हैं। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 119 रन है।
03:38 PM, 22-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: भारत को दूसरा झटका

भारत को नौवें ओवर में 115 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। मिचेल सैंटनर ने संजू सैमसन को बोल्ड किया। गेंद सैमसन के बल्ले से लगकर विकेट पर लग गई। सैमसन ने 33 गेंद में आठ चौके और चार छक्के की मदद से 67 रन की पारी खेली।
03:34 PM, 22-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: आठ ओवर का खेल हुआ

भारत ने आठ ओवर के बाद एक विकेट पर 112 रन बना लिए हैं। फिलहाल संजू सैमसन 31 गेंद में 65 रन और तिलक वर्मा पांच गेंद में चार रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। सैमसन ने 12वां अर्धशतक लगाया।
03:27 PM, 22-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: ब्रेसवेल ने दिया पहला झटका

भारत को छठे ओवर में यानी पावरप्ले के आखिरी ओवर में पहला झटका लगा। माइकल ब्रेसवेल ने अभिषेक शर्मा को एडम मिल्ने के हाथों कैच कराया। वह 12 गेंद में दो चौके और तीन छक्के की मदद से 29 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल संजू सैमसन के साथ उपकप्तान तिलक वर्मा क्रीज पर हैं। छह ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 94 रन है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed