फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs WI Highlights: बारिश के कारण पांचवां टी20 मैच रद्द, 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई सीरीज

Sat, 17 Oct 2026 10:24 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sat, 17 Oct 2026 10:24 PM IST
खास बातें

बारिश के कारण भारत और वेस्टइंडीज के बीच बंगलूरू में खेला गया पांचवां टी20 मुकाबला रद्द हो गया। भारत ने 7.4 ओवर में पांच विकेट पर 118 रन बनाए थे, तभी बारिश के चलते खेल रोकना पड़ा। नमन धीर छह गेंदों पर 24 रन बनाकर नाबाद रहे। मैच रद्द होने के साथ ही पांच मैचों की टी20 सीरीज 2-2 से बराबरी पर समाप्त हुई।

विज्ञापन
IND vs WI T20 Live Score: India vs West Indies 5th T20 Match Today Scorecard Chinnaswamy Stadium Updates
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

10:15 PM, 17-Oct-2026

मैच रद्द हुआ

बारिश के कारण भारत और वेस्टइंडीज के बीच बंगलूरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया पांचवां और आखिरी टी20 मुकाबला रद्द हो गया। इस तरह पांच मैचों की टी20 सीरीज 2-2 से बराबरी पर समाप्त हुई। बारिश के कारण मैच की शुरुआत में देरी हुई। टॉस रात नौ बजे हुआ, जबकि पहली गेंद 9:15 बजे फेंकी गई। इसके बाद अंपायरों ने मुकाबले को नौ-नौ ओवर का कराने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 7.4 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 118 रन बना लिए थे। इस दौरान नमन धीर ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए महज छह गेंदों पर 24 रन बनाए और नाबाद रहे। हालांकि, भारतीय पारी के दौरान अचानक बारिश फिर शुरू हो गई, जिसके कारण खेल रोकना पड़ा। काफी इंतजार के बाद रात 10:21 बजे मुकाबले को रद्द घोषित कर दिया गया। इसके साथ ही सीरीज का आखिरी मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ और दोनों टीमों ने 2-2 से सीरीज साझा की।
10:07 PM, 17-Oct-2026

IND vs WI Live Score: बारिश के कारण फिर रुका मैच

बारिश के कारण मुकाबला एक बार फिर रुक गया है। भारत ने 7.4 ओवर में पांच विकेट पर 118 रन बना लिए हैं। नमन धीर छह गेंदों में 24 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
09:43 PM, 17-Oct-2026

IND vs WI Live Score: भारत को तीसरा झटका

भारत को तीसरा झटका स्प्रिंगर ने दिया। उन्होंने सैमसन को बोल्ड किया। वह सात गेंदों में 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब श्रेयस का साथ देने तिलक वर्मा आए हैं।
09:36 PM, 17-Oct-2026

IND vs WI Live Score: भारत को दूसरा झटका

भारत को दूसरा झटरा शमार जोसेफ ने दिया। उन्होंने ईशान किशन को पॉवेल के हाथों कैच कराया। वह 10 गेंदों में 30 रन बनाकर लौटे। अब सैमसन का साथ देने श्रेयस अय्यर आए हैं। तीन ओवर के बाद स्कोर दो विकेट पर 56 रन है।
09:23 PM, 17-Oct-2026

IND vs WI Live Score: भारत को शुरुआती झटका

भारत को पहला झटका कीमो पॉल ने दिया। उन्होंने अभिषेक शर्मा को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ छह रन बना सके। अब सैमसन का साथ देने ईशान किशन आए हैं। पहले ओवर के बाद स्कोर एक विकेट पर 14 रन है।
09:17 PM, 17-Oct-2026

IND vs WI Live Score: भारत की पारी शुरू

भारत की पारी शुरू हो चुकी है। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन क्रीज पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:06 PM, 17-Oct-2026

IND vs WI Live Score: भारत की प्लेइंग-11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह।
09:04 PM, 17-Oct-2026

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज की प्लेइंग-11

शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, शमार स्प्रिंगर, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ।
09:01 PM, 17-Oct-2026

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारत ने दो बदलाव किए हैं। शिवम दुबे को नीतीश रेड्डी की जगह मौका मिला है जबकि भुवनेश्वर कुमार को मयंक यादव की जगह प्लेइंग-11 में जगह मिली है।
08:47 PM, 17-Oct-2026

IND vs WI Live Score: कितने बजे होगा टॉस और कब होगी मैच की शुरुआत?

बंगलूरू में बारिश थम गई है। टॉस नौ बजे होगा और पहली गेंद 9:15 बजे फेंकी जाएगी। अंपायर्स ने ओवरों में कटौती करने का फैसला लिया है और मुकाबला नौ-नौ ओवर का होगा। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed