फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 26 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 26 October 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

09:55 PM, 26-Oct-2026

बिहार: पटाखा कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 1.18 करोड़ के अवैध पटाखे जब्त; मुख्य आरोपी फरार

बिहार के मधुबनी में पुलिस ने अवैध पटाखा कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1.18 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के पटाखे जब्त किए हैं। चार ठिकानों पर छापेमारी के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि मुख्य आरोपी फरार है। और पढ़ें
09:48 PM, 26-Oct-2026

बिहार: जमीन अधिग्रहण पर किसानों का हल्लाबोल, सांसद सुधाकर हिरासत में, धान की फसल के मुआवजे पर आर-पार की लड़ाई

नवादा में गंगाजल परियोजना के दूसरे चरण के लिए जमीन अधिग्रहण का विवाद अब सड़क पर उतर आया है। मोतनाजे-मधुबन में तैयार धान की फसल को नुकसान और जमीन छिनने की आशंका से नाराज किसानों ने ट्रैक्टरों के काफिले के साथ जिला मुख्यालय कूच किया।  और पढ़ें
विज्ञापन
09:10 PM, 26-Oct-2026

बिहार में बेखौफ अपराधी: पूर्व मुखिया के पति को गोलियों से भूना, हथियार लहराते हुए फरार; इलाके में तनाव

बिहार के सहरसा में बाइक सवार अपराधियों ने हरेवा पंचायत की पूर्व मुखिया उम्मे कुलशुम के पति मो. गुड्डू की गोली मारकर हत्या कर दी। वह शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी सरबेला पुल के पास बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। और पढ़ें
08:43 PM, 26-Oct-2026

बिहार: मुरार थानाध्यक्ष नेहा कुमारी निलंबित, गोलीबारी कांड में एकतरफा कार्रवाई और लापरवाही की पुष्टि

बक्सर के मसरहिया गांव में दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी के मामले में एकतरफा कार्रवाई और कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में मुरार थानाध्यक्ष नेहा कुमारी को निलंबित कर दिया गया है। और पढ़ें
08:27 PM, 26-Oct-2026

ध्यान दें: बिहार में 33,320 पदों पर होनी है नियुक्ति, आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि दो नवंबर

बीपीएससी ने विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा टीआरई-4.0 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 3 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 2 नवंबर है। इस भर्ती के तहत 33,320 शिक्षकों की नियुक्ति होनी है। और पढ़ें
08:09 PM, 26-Oct-2026

बिहार: पूर्व सांसद के कार्यालय प्रतिनिधि पर कार्रवाई, भाजपा जिला प्रवक्ता को दी थी हत्या की धमकी

औरंगाबाद में भाजपा के जिला प्रवक्ता जितेंद्र गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने और गाली-गलौज करने के आरोप में पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह के कार्यालय प्रतिनिधि मृत्युंजय कुमार सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
04:24 PM, 26-Oct-2026

बिहार: गयाजी से बैंकॉक का सफर होगा आसान, इंडिगो की पहली नॉन-स्टॉप उड़ान शुरू; पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

 गया जी से बैंकॉक के लिए इंडिगो की पहली नॉन-स्टॉप अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा शुरू हुई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उड़ान को हरी झंडी दिखाई। इससे बिहार और थाईलैंड के बीच धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन संबंधों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। और पढ़ें
04:07 PM, 26-Oct-2026

बिहार: पीएम मोदी के पिता पर टिप्पणी को मंत्री श्रवण कुमार ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण, बोले- यह दिमागी दिवालियापन

पीएम मोदी के पिता पर की गई असम्मानजन टिप्पणी को लेकर भाजपा में आक्रोश है। देशभर में इस विवादित टिप्पणी की भाजपा निंदा कर रही है। वहीं, बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। और पढ़ें
02:55 PM, 26-Oct-2026

बिहार: ग्रामीणों ने तीन संदिग्धों को दबोचा, देसी पिस्तौल बरामद; एक का आपराधिक इतिहास

मुजफ्फरपुर के मुशहरी थाना क्षेत्र में रात करीब दो बजे ग्रामीणों ने हथियार के साथ तीन संदिग्धों को पकड़ लिया। उनके पास से एक देसी पिस्तौल और धारदार कटर बरामद होने की बात सामने आई है। और पढ़ें
02:25 PM, 26-Oct-2026

बिहार: पहली शादी छिपाकर की दूसरी शादी, प्रेमिका पुलिस लेकर पहुंची प्रेमी के घर; फिर परिवार ने ऐसे दिया चकमा

बिहार के वैशाली जिले में एक युवती अपने पति के घर में रहने की मांग लेकर पुलिस के साथ ससुराल पहुंच गई। युवती का आरोप है कि करीब चार महीने पहले रूपेश साह ने उससे मंदिर में शादी की थी, लेकिन बाद में पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed