फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 8 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 8 October 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

10:08 PM, 08-Oct-2026

बिहार: जमीन विवाद में रंजीत शर्मा की गोली मारकर हत्या, बेटे ने चाचा पर साजिश रचने का लगाया आरोप

अररिया-पूर्णिया सीमा क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर रंजीत शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। लालपुर नहर के फाटक के पास बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें पेट में गोली मारी। इलाज के लिए पूर्णिया ले जाते समय उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटे ने अपने चाचा पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। और पढ़ें
09:43 PM, 08-Oct-2026

झारखंड: बोकारो में भारी बारिश के बीच स्लरी पौंड का मेढ़ टूटा, सैकड़ों टन स्लरी कोल दामोदर नदी में बहा

बोकारो के कथारा क्षेत्र में लगातार बारिश के बीच कथारा वाशरी के पांच नंबर स्लरी पौंड का मेढ़ बुधवार देर शाम अचानक टूट गया। इसके बाद सैकड़ों टन स्लरी कोल पानी के साथ बहकर दामोदर नदी में जा गिरा। और पढ़ें
विज्ञापन
09:11 PM, 08-Oct-2026

बिहार: ऑनलाइन पोर्टल में सेंधमारी कर बनाया फर्जी शिक्षक, करीब एक करोड़ के गबन से हड़कंप

भागलपुर में शिक्षा विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर फर्जी शिक्षक आईडी बनाकर करीब एक करोड़ रुपये के सरकारी धन के गबन का मामला सामने आया है। विभागीय जांच में संविदा पर कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर अविनाश की भूमिका सामने आई है।  और पढ़ें
08:44 PM, 08-Oct-2026

बापू टावर फेलोशिप 2026: गांधी के जीवन और बिहार से जुड़ाव पर करें शोध, पांच लाख तक मिलेंगे; कब तक करें आवेदन?

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन को ऑडियो-विजुअल और आधुनिक तकनीक से समझाने के बाद बिहार सरकार ने ‘बापू टावर फेलोशिप-2026’ शुरू की है। इसके जरिए शोधार्थियों को गांधी और बिहार के सामाजिक, राजनीतिक व आर्थिक संबंधों पर अध्ययन का अवसर दे रहा है।

और पढ़ें
08:29 PM, 08-Oct-2026

वीकेएसयू आरा की यूजी सेमेस्टर-पांच की परीक्षा स्थगित, 12 अक्तूबर से होनी थी परीक्षा; नई तारीख बाद में

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा ने 12 अक्तूबर से होने वाली स्नातक सेमेस्टर-5 (सीबीसीएस) परीक्षा 2026 को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा सत्र 2024-28 के छात्र-छात्राओं के लिए होनी थी। नई परीक्षा तिथि बाद में घोषित की जाएगी। और पढ़ें
08:22 PM, 08-Oct-2026

उद्यमी योजना से बदली तस्वीर: किसी ने खोला सैलून तो किसी ने मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, 96 करोड़ की पहली किस्त जारी

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत बिहार के 4,800 लाभार्थियों को पहली किस्त के रूप में 96 करोड़ रुपये दिए गए हैं। जानिए किस तरह युवा अपना कारोबार शुरू कर रोजगार देने की दिशा में बढ़ रहे हैं। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
07:56 PM, 08-Oct-2026

बिहार: इंजीनियर के ससुराल में ईओयू की रेड, फ्लैट से मिले 51.50 लाख रुपये कैश; पांच ठिकानों पर छापेमारी

मुजफ्फरपुर में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के ससुराल स्थित फ्लैट पर छापेमारी की। नया टोला स्थित राधिका अपार्टमेंट से टीम ने 51.50 लाख रुपये नकद बरामद किए। और पढ़ें
07:44 PM, 08-Oct-2026

बिहार: बांस का टुकड़ा, सुरों के सुराख और मधुर तान, मढ़ौरा में आज भी जिंदा है बांसुरी बनाने का पुश्तैनी हुनर

सारण के मढ़ौरा प्रखंड के मिर्जापुर और आसपास के गांवों में बांसुरी बनाने का पुश्तैनी हुनर आज भी जीवित है। दशहरा मेले को लेकर कारीगर इन दिनों बांसुरियां तैयार करने में जुटे हैं। यहां बनी बांसुरियों की मांग बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश और केरल के मेलों तक रहती है। और पढ़ें
07:03 PM, 08-Oct-2026

भागलपुर में ईओयू की बड़ी कार्रवाई: एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के पांच ठिकानों पर छापेमारे जारी

भागलपुर में आर्थिक अपराध इकाई ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने योजना एवं विकास विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के आवास समेत पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है। और पढ़ें
06:35 PM, 08-Oct-2026

बिहार सिपाही भर्ती फर्जीवाड़े में बड़ा खुलासा: पास कराने की थी तैयारी, 9 लाख की डील में एक और आरोपी गिरफ्तार

बिहार में 2023 की सिपाही भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़े के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पटना जिले के सिगौड़ी थाना क्षेत्र निवासी श्रवण कुमार पर नौ लाख रुपये में परीक्षा पास कराने की सेटिंग कराने और ब्लूटूथ डिवाइस उपलब्ध कराने का आरोप है। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed