आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

अपने ही पास लौट सकूँ।

                
                                                         
                            थक गई हूँ मैं मन के उच्चावचों से,
                                                                 
                            
जहाँ हर शिखर के पीछे एक गहरी खाई है।
कभी भीतर कोई नदी अनायास उमड़ती है,
कभी अपनी ही प्यास से आँख भर आती है।
बहुत सँभाला है मैंने स्वयं को,
हर टूटन को मुस्कान का नाम दिया है।
पर अब मन किसी उत्तर का आकांक्षी नहीं,
वह बस थोड़ी-सी निस्तब्धता चाहता है।
जहाँ स्मृतियाँ दस्तक न दें,
जहाँ भविष्य कोई भय न रचे,
जहाँ वर्तमान हथेली पर रखी
ओस की एक बूँद-सा ठहरा रहे,
और मैं, पहली बार,
अपने भीतर से गुज़रकर
अपने ही पास लौट सकूँ।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर