फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Police Constable GD Recruitment 2026 Notification out for 7500 Vacancies, Check All dates, eligibility

एमपी पुलिस: कांस्टेबल जीडी के 7500 पदों पर बंपर भर्ती, 8वीं पास भी भर पाएंगे फॉर्म, कब शुरू होगा आवेदन?

Wed, 09 Sep 2026 04:48 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 09 Sep 2026 04:48 PM IST
सार

MP Police Constable GD Recruitment 2026: मध्य प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल जीडी के 7,500 पदों पर भर्ती का नोटिस जारी हो गया है। आवेदन 22 सितंबर से शुरू होंगे और परीक्षा 19 नवंबर से होगी। भर्ती में लिखित परीक्षा के साथ शारीरिक दक्षता परीक्षा भी अहम होगी। पूरी जानकारी पढ़ें...
 

विज्ञापन
MP Police Constable GD Recruitment 2026 Notification out for 7500 Vacancies, Check All dates, eligibility
MP Police Constable GD Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MP Police Constable GD Recruitment 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (एमपी ईएसबी) और मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय की ओर से पुलिस कांस्टेबल जीडी के पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई है। कुल 7,500 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती का नोटिस जारी हो गया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 6 अक्तूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन में सुधार की सुविधा 22 सितंबर से 11 अक्तूबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी। भर्ती परीक्षा 19 नवंबर 2026 से शुरू होगी।

विज्ञापन


उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, शारीरिक मापदंड और रोजगार पंजीयन से जुड़ी शर्तों को ध्यान से देख लेना चाहिए। भर्ती का नोटिस खबर में नीचे उपलब्ध है...
विज्ञापन


आवेदन और परीक्षा की तारीख क्या है?

महत्वपूर्ण तारीख विवरण
22 सितंबर 2026 ऑनलाइन आवेदन शुरू
6 अक्तूबर 2026 आवेदन की अंतिम तारीख
22 सितंबर से 11 अक्तूबर 2026 आवेदन में सुधार
19 नवंबर 2026 लिखित परीक्षा शुरू

7,500 रिक्तियों में कौन-कौन से पद शामिल?

कुल 7,500 पदों को दो अलग-अलग संवर्गों में बांटा गया है।

 
पद पदों की संख्या पात्र अभ्यर्थी
कांस्टेबल जीडी-विशेष सशस्त्र बल 700 केवल पुरुष
कांस्टेबल जीडी-गैर विशेष सशस्त्र बल/जिला बल 6,800 पुरुष और महिला
कुल 7,500

 

विशेष सशस्त्र बल के पदों पर केवल पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे, जबकि अन्य कांस्टेबल जीडी पदों के लिए पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार पात्र होंगे।
 
विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

  • सामान्य, अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास है।
  • अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार 8वीं पास होने पर भी आवेदन कर सकते हैं।
  • उम्मीदवारों के लिए मध्य प्रदेश राज्य रोजगार कार्यालय में जीवित यानी सक्रिय पंजीयन होना अनिवार्य है।

 

अभ्यर्थी वर्ग न्यूनतम योग्यता
सामान्य वर्ग 10वीं पास
अनुसूचित जाति 10वीं पास
अन्य पिछड़ा वर्ग 10वीं पास
अनुसूचित जनजाति 8वीं पास या समकक्ष


मध्य प्रदेश के बाहर के उम्मीदवारों को सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के रूप में माना जाएगा, भले ही वे अपने राज्य में किसी आरक्षित वर्ग से संबंधित हों। ऐसे उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 33 वर्ष होगी।

आयु सीमा कितनी है?

आयु की गणना 6 अक्तूबर 2026 के आधार पर की जाएगी। मध्य प्रदेश के मूल निवासियों के लिए अलग-अलग श्रेणियों में अधिकतम आयु सीमा इस प्रकार है:

अभ्यर्थी वर्ग अधिकतम आयु
पुरुष सामान्य/ईडब्ल्यूएस 33 वर्ष
पुरुष एससी/एसटी/ओबीसी, सरकारी कर्मचारी और होमगार्ड 38 वर्ष
सभी वर्गों की महिला अभ्यर्थी 38 वर्ष
विशेष श्रेणियां नियमों के अनुसार अतिरिक्त छूट
सभी छूट के बाद अधिकतम 43 वर्ष

शारीरिक मानक क्या हैं?

पुलिस कांस्टेबल भर्ती में शारीरिक मानकों को पूरा करना जरूरी है। दिए गए मानकों के अनुसार पुरुष उम्मीदवारों के लिए लंबाई और सीने से जुड़े मापदंड निर्धारित हैं।

 

श्रेणी पुरुष लंबाई महिला लंबाई पुरुष सीना
सामान्य/ओबीसी/एससी 168 सेमी 155 सेमी 81–86 सेमी
एसटी 160 सेमी 155 सेमी 76–81 सेमी
विशेष सशस्त्र बल 168 सेमी - 79–84 सेमी

 

  • उम्मीदवार की बिना चश्मे की दृष्टि एक आंख में कम से कम 6/9 और दूसरी आंख में 6/12 होनी चाहिए।
  • रंगों की पहचान की क्षमता भी जरूरी है।
  • नॉक-नी और फ्लैट फुट जैसी स्थितियों के लिए भी मेडिकल जांच होगी।
     

चयन प्रक्रिया में क्या होगा?

भर्ती में दो मुख्य चरण होंगे:

  • पहला चरण: लिखित परीक्षा
  • दूसरा चरण: शारीरिक दक्षता परीक्षा


अंतिम मेरिट में लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा के अंक शामिल होंगे।

लिखित परीक्षा का पैटर्न क्या रहेगा?

लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी। प्रश्नपत्र का स्तर 8वीं कक्षा के आसपास होगा। इसमें निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। एनसीसी 'सी' प्रमाणपत्र धारकों को लिखित परीक्षा में 5 प्रतिशत बोनस अंक दिए जाएंगे। परीक्षा पैटर्न इस प्रकार रहेगा:

 

विषय अंक
सामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान 40
बौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरुचि 30
विज्ञान एवं सरल अंकगणित 30
कुल 100

 

  • परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
  • पहली पाली में रिपोर्टिंग का समय सुबह 8 बजे से 9 बजे तक और परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी।
  • दूसरी पाली में रिपोर्टिंग दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक और परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
  • देर से पहुंचने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
     

अलग-अलग पालियों के अंक कैसे बराबर होंगे?

परीक्षा कई पालियों में होने के कारण अंकों में अंतर को दूर करने के लिए सामान्यीकृत समतुल्य-प्रतिशतक यानी नॉर्मलाइज्ड इक्वी-पर्सेंटाइल (एनईपी) पद्धति का इस्तेमाल किया जाएगा। इसका उद्देश्य अलग-अलग पालियों में परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के अंकों को तुलनीय बनाना है।

MPESB Constable GD Recruitment 2026  Notice - PDF

शारीरिक दक्षता परीक्षा में क्या होगा?

  • लिखित परीक्षा के आधार पर पदों की संख्या से लगभग सात गुना उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। यह चरण 100 अंकों का होगा।
  • इसमें 800 मीटर दौड़, लंबी कूद और गोला फेंक जैसी गतिविधियां शामिल होंगी। उम्मीदवार को इस चरण में कम से कम 30 प्रतिशत यानी 30 अंक हासिल करना जरूरी होगा।
  • होमगार्ड उम्मीदवारों के लिए सेवा अवधि के आधार पर 5, 10 या 15 अतिरिक्त अंक का प्रावधान है।
 

गतिविधि प्रयास
800 मीटर दौड़ 1
लंबी कूद 3
गोला फेंक 3

वेतन कितना मिलेगा?

  • पुलिस कांस्टेबल पद के लिए वेतनमान 19,500 रुपये से 62,000 रुपये है।
  • तीन वर्ष की परिवीक्षा अवधि, यानी प्रोबेशन पीरियड रहेगा। 
  • प्रोबेशन के दौरान न्यूनतम वेतन के आधार पर क्रमशः 70, 80 और 90 प्रतिशत के हिसाब से राशि दी जाएगी।


नियुक्त कर्मचारियों को लागू नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। भर्ती के तहत परिभाषित अंशदायी पेंशन योजना लागू होगी।

आवेदन शुल्क कितना है?

अभ्यर्थी वर्ग मंडल शुल्क विभागीय शुल्क कुल शुल्क*
सामान्य 500 रुपये 200 रुपये 700 रुपये
एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस, मध्य प्रदेश निवासी 250 रुपये 100 रुपये 350 रुपये


इसके अलावा पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने पर 20 रुपये और कियोस्क से आवेदन करने पर 60 रुपये का अतिरिक्त शुल्क लागू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed