फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BPSC 70th CCE: Commission Clarifies Answer Sheets Were Not Evaluated Using AI, Tells Process

बीपीएससी: एआई से चेक नहीं हुईं 70वीं परीक्षा की कॉपियां, आयोग ने दी सफाई, बताया कैसे हुआ मूल्यांकन

Fri, 11 Sep 2026 02:15 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 11 Sep 2026 02:15 PM IST
सार

BPSC 70th CCE: बीपीएससी ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को लेकर सोशल मीडिया पर चल रहे दावों को खारिज किया है। साथ ही आयोग ने यह भी बताया है कि कॉपियों की जांच किस व्यवस्था से और किन विशेषज्ञों ने की।
 

विज्ञापन
BPSC 70th CCE: Commission Clarifies Answer Sheets Were Not Evaluated Using AI, Tells Process
BPSC 70th CCE - फोटो : AI Generated

विस्तार

BPSC 70th CCE: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं पर सफाई दी है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों की कॉपियों की जांच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए नहीं की गई है। सभी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अनुभवी प्रोफेसरों और शिक्षाविदों ने किया है।

विज्ञापन

किस व्यवस्था से हुआ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन?

  • 70वीं एकीकृत संयुक्त लिखित प्रतियोगिता परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) व्यवस्था के तहत की गई।
  • इस प्रक्रिया में देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों से जुड़े अनुभवी प्रोफेसरों और शिक्षाविदों को मूल्यांकन की जिम्मेदारी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या पहले भी ओएसएम व्यवस्था का इस्तेमाल हुआ है?

बीपीएससी ने बताया कि आयोग जनवरी 2023 से ओएसएम व्यवस्था का इस्तेमाल कर रहा है। इससे पहले 67वीं, 68वीं और 69वीं संयुक्त मुख्य प्रतियोगी परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी इसी व्यवस्था के तहत किया जा चुका है।

विज्ञापन

एआई से जांच और डाटा में छेड़छाड़ के दावों पर क्या कहा?

आयोग ने सोशल मीडिया पर वायरल उन दावों को भ्रामक बताया है, जिनमें 70वीं परीक्षा की कॉपियों को एआई से जांचे जाने या डाटा में छेड़छाड़ किए जाने की बात कही जा रही थी। बीपीएससी ने ऐसे दावों को बिना आधार का बताया है।

 

ओएसएम के डाटा की सुरक्षा कैसे होती है?

बीपीएससी के मुताबिक, OSM व्यवस्था से जुड़ा पूरा डाटा आयोग के सुरक्षित सर्वर पर रखा जाता है। इसके अलावा अलग स्थान पर डिजास्टर रिकवरी सर्वर भी मौजूद है। सिस्टम में कई स्तरों पर जांच और सुरक्षा की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सके।

उत्तर पुस्तिकाओं में बदलाव के दावे पर आयोग का क्या कहना है?

आयोग ने कहा है कि ओएसएम प्रक्रिया से जुड़े डाटा का डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जाता है। बीपीएससी के अनुसार, उत्तर पुस्तिकाओं या डाटा में अनधिकृत बदलाव किए जाने से जुड़े दावे पूरी तरह निराधार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed