{"_id":"6ae6568f5a6e52eb0c08c110","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1012-142411-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: भेड़ें चराते समय चरवाहे पर भालू का हमला, जीएमसी में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: भेड़ें चराते समय चरवाहे पर भालू का हमला, जीएमसी में भर्ती
विज्ञापन
भालू के हमले में घायल बोधराज को जीएमसी ले जाते परिजन।
- फोटो : doda news
डोडा। जिले के भबौर क्षेत्र की पंचायत के मणियाना गांव में भेड़ें चराने गए एक व्यक्ति पर भालू ने हमला कर घायल कर दिया। घायल की पहचान बोधराज निवासी मणियाना पंचायत भबौर के रूप में हुई है। उन्हें उपचार के लिए एसोसिएटेड अस्पताल, सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) डोडा लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत खतरे से बाहर है।
बोधराज ने बताया कि वह रोज की तरह क्षेत्र में अपनी भेड़ें चराने गए थे। इसी दौरान अचानक एक भालू ने उन पर हमला कर दिया। उनके अनुसार भालू ने भेड़ों को नुकसान नहीं पहुंचाया, बल्कि सीधे उन्हें निशाना बनाया।
उन्होंने बताया कि पहले हमले में भालू ने उनके बाजू को घायल कर दिया। उस समय उनके हाथ में कुल्हाड़ी थी, जिसके सहारे उन्होंने खुद को बचाने का प्रयास किया और कुछ दूरी तक पीछे हटे। हालांकि, भालू ने दोबारा हमला कर दिया और इस दौरान कुल्हाड़ी भी टूट गई। दूसरे हमले में उनके पैरों पर चोटें आईं। इसके बाद भी भालू वहां से नहीं गया और तीसरी बार हमला करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
बोधराज ने बताया कि काफी संघर्ष के बाद वह किसी तरह वहां से निकलने और अपनी जान बचाने में सफल रहे। घटना के बाद उन्हें तुरंत उपचार के लिए जीएमसी डोडा पहुंचाया गया।
घायल और स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में जंगली जानवरों की बढ़ती गतिविधियों पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि इलाके में लोगों और पशुपालकों में डर का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस वर्ष क्षेत्र में भालू के हमले की यह तीसरी घटना है।
बोधराज ने वन्यजीव विभाग से प्रभावित क्षेत्रों में पिंजरे लगाने और जंगली जानवरों की गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है