फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rs 3,000 crore drugs seized from Iranian boat near Lakshadweep; 5 Pak nationals detained

गृह मंत्री ने थपथपाई एजेंसियों की पीठ: ईरानी नौका से ₹3000 करोड़ के मादक पदार्थ जब्त, पांच पाकिस्तानी गिरफ्तार

Wed, 30 Sep 2026 05:49 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 30 Sep 2026 05:49 PM IST
सार

भारतीय तटरक्षक बल ने गुजरात आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) के साथ संयुक्त अभियान में लक्षद्वीप के पास अरब सागर में ईरान की एक नौका से 3,000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 526 किलोग्राम मेथामफेटामाइन और हेरोइन जब्त की है।  

विज्ञापन
Rs 3,000 crore drugs seized from Iranian boat near Lakshadweep; 5 Pak nationals detained
भारतीय एजेंसियों ने पांच पाकिस्तानी हिरासत में लिए। - फोटो : एक्स: @IndiaCoastGuard

विस्तार

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बुधवार को गुजरात एटीएस सहित तीन एजेंसियों की पीठ थपथपाई है। शाह ने कहा कि ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते 'एटीएस', भारतीय तटरक्षक बल और केन्द्रीय खुफिया एजेंसियों के एक संयुक्त अभियान में भारत के एक्सकलूसिव इकोनोमिक जोन में एक नौका से 3,000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 526 किलोग्राम मेथामफेटामाइन और हेरोइन जब्त की है। इस मामले में पांच पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


केन्द्रीय गृह मंत्री ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'मोदी सरकार युवाओं को ड्रग्स की बुराई से बचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। गुजरात एटीएस, भारतीय तटरक्षक बल और केन्द्रीय खुफिया एजेंसियों के एक संयुक्त अभियान में भारत के ईईजेड (एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन) में एक ईरानी नाव से 526 किलोग्राम मेथम्फेटामाइन और हेरोइन ज़ब्त की गई है। यह नाव लक्षद्वीप से 160 नॉटिकल मील उत्तर-पश्चिम और मुंबई से 490 नॉटिकल मील दक्षिण-पश्चिम में थी। 
विज्ञापन


गृह मंत्री ने कहा कि इस मामले में पांच पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ़्तार किया गया है। आगे की जांच जारी है ताकि इसके बड़े नेटवर्क और इसे प्राप्त करने जा रहे लोगों का पता चल सके। एजेंसियों के बीच बेहतरीन तालमेल और सहयोग का उदाहरण पेश करते हुए 16 दिनों तक चले इस ऑपरेशन में एक ईरानी नाव को भी जब्त किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


14 से 30 सितंबर तक चला यह अभियान भारत की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा में खुफिया जानकारी पर आधारित और विभिन्न एजेंसियों के बीच आपसी तालमेल की मज़बूती को दर्शाता है। मोदी सरकार द्वारा जारी किया गया ड्रग कंट्रोल का विजन डॉक्यूमेंट (2026–2029) कानून लागू करने की व्यवस्था को मजबूत करने, ड्रग नेटवर्क को तोड़ने और हमारे युवाओं व समाज को नशीले पदार्थों से बचाने के लिए एक व्यापक रूपरेखा प्रदान करता है। शाह ने कहा कि 'एक सुरक्षित, स्वस्थ और नशा-मुक्त भारत' हमारा साझा राष्ट्रीय संकल्प है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed